
Trump New Plan: अमेरिका के लिए भारत-बांग्लादेश में कौन खास? ट्रंप की नई चाल... टैरिफ की आड़ में ये बड़ा खेल
AajTak
India Bangladesh Trade Deal: बांग्लादेश के गारमेंट्स के कुछ सेगमेंट में अमेरिका ने टैरिफ घटाकर जीरो करने वादा किया है. जिससे बांग्लादेश की इंडस्ट्रीज को भारत के मुकाबले ज्यादा लाभ मिल सकता है. लेकिन इसके पीछे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक खास प्लान पर काम कर रहे हैं.
अमेरिका के साथ भारत के अच्छे रिश्ते हैं, खासतौर पर व्यापारिक मामले में. लेकिन पिछले कुछ वर्षों में बांग्लादेश और अमेरिका के बीच तेजी से द्विपक्षीय व्यापार बढ़ा है. खासकर टेक्सटाइल को लेकर बांग्लादेश को अमेरिका का बड़ा बाजार हाथ लग गया है, और अमेरिका भी खुलकर मदद कर रहा है. दरअसल, टैरिफ टेंशन के बीच इसी महीने अमेरिका ने पहले भारत पर टैरिफ 25 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी कर दिया. उसके बाद बांग्लादेश के साथ ट्रेड डील (Trade Deal) करते हुए अमेरिका ने प्रस्तावित टैरिफ को 20 फीसदी से घटाकर 19 फीसदी कर दिया. लेकिन कहा जा रहा है कि बांग्लादेश के गारमेंट्स के कुछ सेगमेंट में अमेरिका ने टैरिफ घटाकर जीरो कर दिया है. जिससे बांग्लादेश की इंडस्ट्रीज को भारत के मुकाबले ज्यादा लाभ मिल सकता है. इसी कड़ी में आज हम जानने की कोशिश करेंगे, कि आखिरी बांग्लादेश में कितना बड़ा टेक्सटाइल कारोबार है, और भारत के मुकाबले में कहां हैं? इसके अलावा किस देश का अमेरिका को ज्यादा एक्सपोर्ट है?
टेक्सटाइल इंडस्ट्री की तुलना वैसे तो भारत और बांग्लादेश दोनों ही वैश्विक टेक्सटाइल बाजार में बड़े खिलाड़ी हैं, लेकिन दोनों की ताकत अलग-अलग है. बांग्लादेश दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा रेडीमेड गारमेंट (RMG) निर्यातक है, तीसरे नंबर पर वियतनाम और पहले पायदान पर चीन है. बांग्लादेश सालाना 40 से 45 अरब डॉलर का रेडीमेड गारमेंट एक्सपोर्ट करता है, जबकि भारत टॉप-5 निर्यातकों में शामिल है. गारमेंट्स निर्यात में भारत और बांग्लादेश चीन से पीछे है. टेक्सटाइल और अपैरल मिलाकर को भारत सालाना करीब 40 से 50 अरब डॉलर का एक्सपोर्ट करता है. लेकिन इसमें यार्न, फैब्रिक, होम टेक्सटाइल और टेक्निकल टेक्सटाइल भी शामिल हैं.
बांग्लादेश को तरजीह के पीछे अमेरिका का ये खेल
अब बात कपास की करते हैं, यहां बांग्लादेश पर भारत भारी पड़ जाता है. बांग्लादेश अपनी जरूरत का 90% से अधिक कच्चा कपास आयात करता है. बांग्लादेश मुख्य तौर पर भारत, अमेरिका, ब्राजील और अफ्रीकी देश से आयात करता है. हालांकि बांग्लादेश में कपास की खेती मुख्य रूप से राजशाही, रंगपुर, खुलना और चिटगांव इलाके में की जाती है. इस कड़ी में अमेरिका ने अपना कपास बांग्लादेश को बेचने के लिए कुछ विशेष गारमेंट्स पर टैरिफ जीरो का प्रस्ताव रखा है, खासकर जो अमेरिका से आए कच्चे माल से बनाए जाएंगे. यानी टैरिफ की आड़ में अमेरिका बांग्लादेश को अपना कपास बेचने की रणनीति पर भी काम कर रहा है. बाकी टेक्सटाइल पर अमेरिका 19% तक टैरिफ लगा रहा है.
वहीं कपास उत्पादन में भारत दुनिया में टॉप पर काबिज है. कपास उत्पादन में गुजरात देश में पहले स्थान पर है. यहां के सौराष्ट्र, राजकोट और कच्छ में सबसे ज्यादा कपास का उत्पादन होता है. इसके बाद महाराष्ट्र का स्थान आता है, जहां विदर्भ और मराठवाड़ा इलाके में बड़े पैमाने पर खेती होती है. इसके अलावा तेलंगाना और मध्य प्रदेश भी प्रमुख उत्पादक राज्यों में शामिल हैं. पंजाब, हरियाणा और राजस्थान भी कपास की खेती के लिए जाने जाते हैं.
भारत किन-किन देशों को करता है एक्सपोर्ट

ऑडी ने भारतीय बाजार में अपनी नई कार को लॉन्च कर दिया है, जो पावरफुल V8 इंजन के साथ आती है. ये कार महज 4.1 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है. 5 मीटर से लंबी इस ऑडी में कमाल के फीचर्स दिए गए हैं. इस SUV में 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है. आइए जानते हैं इसकी खास बातें.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.











