
Trump Jinping Plan: चीन चुप क्यों है? ये 5 बड़े कारण, 31 मार्च का इंतजार... फिर क्या करेंगे जिनपिंग-ट्रंप
AajTak
Big Power Diplomacy: दुनिया में तेल का सबसे बड़ा आयातक देश चीन है, कीमतें आसमान पहुंच चुकी हैं. इसके बावजूद चीन की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आ रही है. इसके पीछे चीन की क्या रणनीति हो सकती है.
दुनिया में कोहराम मचा है, युद्ध रुक नहीं रहा है, कच्चा तेल उबल रहा है. पिछले हफ्ते ही अनुमान लगाया जा रहा था, कि कच्चे तेल (ब्रेंट क्रूड) की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच सकती है. लेकिन कीमत अचानक 110 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच जाएगी. इसका अनुमान किसी को नहीं था. एक डर था, जो सच हो गया है. दरअसल, फिलहाल ब्रेंट क्रूड की कीमत 110 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई है. कच्चा तेल आयात करने वाले देशों में चीन सबसे ऊपर है. उसके बाद भारत का नंबर आता है. लेकिन इतना कुछ हो जाने के बाद भी चीन बिल्कुल चुप है, इस चुप्पी के पीछे क्या कारण हो सकते हैं?
चिंता तो हर छोटे-बड़े देश को है, क्योंकि पिछले एक महीने में कच्चे तेल का भाव 56 फीसदी उछल चुका है, और फिलहाल 108 डॉलर प्रति बैरल के आसपास ट्रेड कर रहा है. दुनिया में तेल का सबसे बड़ा आयातक देश चीन है, लेकिन इसके बावजूद चीन की तरफ से ज्यादा प्रतिक्रिया नहीं आ रही है. इसके पीछे चीन की कई रणनीति हो सकती है.
1. चीन के पास बड़ा स्ट्रैटेजिक ऑयल रिजर्व चीन के पास कच्चे तेल का बहुत बड़ा भंडार है. पिछले कई वर्षों से चीन लगातार स्टोरेज बढ़ा रहा है. अनुमान है कि चीन के पास कई महीनों की जरूरत के बराबर कच्चा तेल स्टॉक में मौजूद है. इसलिए अचानक कीमत बढ़ने पर भी घबरा नहीं रहा है.
चीन के पास लगभग 900 मिलियन बैरल (90 करोड़ बैरल) का रणनीतिक तेल भंडार माना जाता है, यह भंडार लगभग (90–120 दिन) की आयात जरूरत को पूरा कर सकता है. चीन की कुल तेल खपत लगभग 15–16 मिलियन बैरल प्रतिदिन के आसपास मानी जाती है, चीन खुद करीब 4 मिलियन बैरल प्रतिदिन तेल निकालता है. यानी उसके पास करीब 4 महीने का तेल है, जबकि भारत के पास 45-50 दिन का तेल रिजर्व है.
2. सस्ते तेल खरीदने में चीन आगे चीन रूस और ईरान से अब भी सस्ता तेल खरीद रहा है. पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों के बावजूद रूस से तेल का आयात जारी है. इसलिए अंतरराष्ट्रीय कीमतें बढ़ने से भी चीन पर कम असर पड़ने वाला है.
3. मिडिल ईस्ट से भी डील चीन ने कई तेल उत्पादक देशों के साथ लंबे समय के समझौते किए हुए हैं, जैसे सउदी और UAE के साथ. इन समझौतों में कीमतें अक्सर स्पॉट मार्केट से कम उतार-चढ़ाव वाली होती हैं. बहुत ज्यादा तेल की कीमतें बढ़ने पर चीन आयात घटाकर स्टॉक इस्तेमाल कर सकता है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







