
Truecaller का बड़ा ऐलान, बंद किया जा रहा है पॉपुलर फ़ीचर, गूगल की पॉलिसी का असर
AajTak
गूगल की नई पॉलिसी 11 मई से लागू होगी, इसके तहत थर्ड पार्टी ऐप्स को कॉल रिकॉर्डिंग का ऐक्सेस नहीं होगा. इसे देखते हुए अब Truecaller ने भी एक बड़ा ऐलान किया है.
गूगल ने कॉल रिकॉर्डिंग ऐप्स पर शिकंजा कसने का ऐलान किया है. 11 मई से गूगल कई नई पॉलिसी लागू होगी जिसके तहत थर्ड पार्टी ऐप्स को एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स में कॉल रिकॉर्डिंग का ऐक्सेस नहीं मिल पाएगा.
गूगल की इसी पॉलिसी को फ़ॉलो करते हुए अब Truecaller ने भी ये कन्फर्म किया है कि अब Truecaller से कॉल रिकॉर्डिंग नहीं की जा सकेगी. ग़ौरतलब है Trecaller के टॉप फ़ीचर्स में से एक कॉल रिकॉर्डिंग का भी फ़ीचर है.
भारत में भी लोग Truecaller के ज़रिए कॉल रिकॉर्ड करते हैं. अब नई पॉलिसी के आने से यहाँ भी असर पड़ेगा. Truecaller के मुताबिक़ अब दुनिया भर में कंपनी कॉल रिकॉर्डिंग का ऑप्शन देना बंद कर देगी.
आपको बता दें कि जिन स्मार्टफोन्स में नैटिव कॉल रिकॉर्डर फ़ीचर दिया गया है वो 11 मई के बाद से भी कॉल रिकॉर्डिंग करना जारी रख सकते हैं. लेकिन जिन स्मार्टफोन्स में कॉल रिकॉर्डिंग के लिए अलग से ऐप डाउनलोड किया है वो कॉल रिकॉर्डिंग नहीं कर पाएँगे.
ये भी पढ़ें: या आप भी करते हैं कॉल रिकॉर्डिंग? 11 मई से आपका कॉल रिकॉर्डर हो जाएगा बंद!
Truecaller ने एक स्टेटमेंट में कहा है कि यूज़र्स के रेस्पॉन्स के बाद हमने एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स के लिए कॉल रिकॉर्डिंग फ़ीचर लॉन्च किया था, लेकिन अब गूगल की अपडेटेड पॉलिसी के बाद से गूगल कॉल रिकॉर्डिंग की परमिशन रेस्ट्रिक्ट कर देगा और इसलिए Truecaller से भी कॉल रिकॉर्डिंग नहीं की जा सकेगी.

Tata Punch EV Facelift: टाटा मोटर्स ने अपनी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक एसयूवी पंच ईवी के नए फेसलिफ्ट मॉडल को लॉन्च किया है. इस इलेक्ट्रिक कार को लेकर कंपनी का दावा है कि, ये कार सिंगल चार्ज में 468 किमी तक की ड्राइविंग रेंज देगी और डीसी फास्ट चार्जर की मदद से इसकी बैटरी केवल 26 मिनट में ही 80% तक चार्ज हो जाएगी.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.











