
Tripura Assembly Polls: 'शुरू हो गया ऑपरेशन लोटस', प्रद्योत के ट्वीट से चढ़ा सियासी पारा
AajTak
त्रिपुरा विधानसभा चुनाव को लेकर सूबे का सियासी पारा चढ़ गया है. टिपरा मोथा प्रमुख प्रद्योत किशोर माणिक्य देबबर्मा के ट्वीट से सूबे की सियासत गर्मा गई है. प्रद्योत ने ट्वीट कर सत्ताधारी बीजेपी पर हमला बोला है और कहा है कि ऐसा लगता है कि सूबे में ऑपरेशन लोटस शुरू हो गया है.
त्रिपुरा विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है. 16 फरवरी को मतदाता अगले पांच साल के लिए सूबे की नई सरकार चुनने के लिए मतदान करेंगे. नतीजे 2 मार्च को आने हैं. इसे लेकर सियासी दल अपनी चुनावी रणनीति को अंतिम रूप देने और धरातल पर उतारने में जुटे हैं. आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला तेज हो गया है तो गठबंधन के समीकरण भी बन और बिगड़ रहे हैं.
टिपरा मोथा के प्रमुख प्रद्योत किशोर माणिक्य देबबर्मा ने ट्वीट कर बीजेपी पर हमला बोला और इंडिजिनस पीपुल्स ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) पर भी सवाल उठाए हैं. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि आश्चर्यजनक रूप से आईपीएफटी के सभी नेता उनकी फोन कॉल्स रिसीव नहीं कर रहे है. दिन में 11 बजे से ही उनको सुनने के लिए इंतजार कर रहा हूं. ऐसा लगता है कि ऑपरेशन लोटस शुरू हो चुका है.
गौरतलब है कि प्रद्योत किशोर की टिपरा मोथा और आईपीएफटी के बीच गठबंधन को लेकर बात चल रही थी. हाल ही में प्रद्योत किशोर ने आईपीएफटी के साथ अपनी पार्टी के विलय का भी प्रस्ताव दिया था. प्रद्योत किशोर ने साल 2018 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी की गठबंधन सहयोगी रही आईपीएफटी को लिखे पत्र में कहा था कि दोनों ही दल एक मांग को लेकर लड़ रहे हैं, इंडिजिनस लोगों के स्थायी संवैधानिक समाधान की मांग.
बिगड़ते समीकरणों के बीच बीजेपी ने बचाया गठबंधन
बनते-बिगड़ते गठबंधन के समीकरणों के बीच सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का केंद्रीय नेतृत्व एक्टिव हुआ. सूबे की सत्ता पर कब्जा बरकरार रखने के लिए जोर आजमाइश कर रही बीजेपी के नेताओं ने पार्टी संगठन को दुरुस्त करने के साथ ही गठबंधन की गांठें दूर करने के लिए कमान संभाली.
बीजेपी ने गठबंधन खत्म करने का ऐलान कर चुके पिछले चुनाव के अपने गठबंधन सहयोगी आईपीएफटी के नेताओं से संपर्क साधा और अंदरखाने कई दौर की बातचीत के बाद आईपीएफटी के साथ सीट बंटवारे को अंतिम रूप देकर गठबंधन बचा लिया. बीजेपी ने आईपीएफटी को पांच सीटें दी हैं जो पिछले चुनाव की तुलना में चार कम हैं. इसके साथ ही ये तय हो गया है कि पिछले चुनाव के दोनों गठबंधन सहयोगी साथ चुनाव मैदान में जाएंगे.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







