
Tripura में भाजपा का साथ छोड़ने वाले दोनों विधायक थाम सकते हैं कांग्रेस का दामन, राहुल-प्रियंका से मिलने पहुंचे
AajTak
राहुल गांधी के दिल्ली स्थित आवास पर भाजपा छोड़ने वाले त्रिपुरा के विधायक सुदीप रॉय, आशीष साहा के अलावा कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी पहुंची हैं. दोनों ही विधायक कांग्रेस की सदस्यता ले सकते हैं.
पांच राज्यों में होने वाले चुनावों से पहले भाजपा को बड़ा झटका लगा है. त्रिपुरा के 2 विधायक भाजपा से इस्तीफा देकर आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी के दिल्ली स्थित घर में मुलाकात करने पहुंचे हैं. इन दोनों विधायकों के नाम सुदीप रॉय बर्मन और आशीष साहा हैं. दोनों की राहुल गांधी के साथ बैठक जारी है. कयास लगाए जा रहे हैं कि आज दोनों ही कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं. भाजपा छोड़ने वाले विधायकों के राहुल गांधी के घर पहुंचने के बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी पहुंच गई हैं. #WATCH | Congress general secretary Priyanka Gandhi Vadra also arrives at the residence of Rahul Gandhi in Delhi. Sudip Roy Barman and Ashish Kumar Saha are present here too. Both of them resigned as MLAs of Tripura Assembly yesterday and also quit BJP. pic.twitter.com/QxMzgU9Oqs

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










