
Trade Fair Ticket: दिल्ली के इन मेट्रो स्टेशनों पर मिलेगा ट्रेड फेयर का टिकट, देखें टाइमिंग और शेड्यूल
AajTak
India International Trade Fair 2023 में भारत के सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेश और 13 देश हिस्सा ले रहे हैं. इसमें अफगानिस्तान, बांग्लादेश, ईरान, वियतनाम, नेपाल, थाईलैंड, यूएई, इंडोनेशिया, किर्गिस्तान, ओमान, इजिप्ट सहित दो अन्य देश भी हैं.
दिल्ली के प्रगति मैदान के भारत मंडपम में आज से अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले का आयोजन किया गया है. मेला वासुधैव कुटुंबकम की थीम पर आधारित है..आम लोगों को इसमें 19 नवंबर से एंट्री मिलेगी. इस व्यापार मेले में करीब 370 कंपनियां शामिल हो रहीं हैं. साथ ही 3 हजार पांच सौ के करीब डिस्टिब्यूटर भी हिस्सा ले रहे हैं.
फेयर 27 नवंबर तक चलेगा, लेकिन आम लोगों के लिए ये 19 नवंबर को खुलेगा. 14 नवंबर से 18 नवंबर तक बिसनेस क्लास लोगों के लिए इसकी शुरुआत हो गई है. इस बार अब तक के सबसे बड़े एरिया में ट्रेड फेयर का आयोजन किया जा रहा है. इसमें भारत के सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेश और 13 देश हिस्सा ले रहे हैं. इसमें अफगानिस्तान, बांग्लादेश, ईरान, वियतनाम, नेपाल, थाईलैंड, यूएई, इंडोनेशिया, किर्गिस्तान, ओमान, इजिप्ट सहित दो अन्य देश भी हैं. वहीं, चीन, साउथ अफ्रीका और कोरिया इस बार ट्रेड फेयर में हिस्सा नहीं ले रहे हैं.
कहां मिलेंगे टिकट?
14-27 नवंबर तक आयोजित होने वाले भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के प्रवेश टिकट डीएमआरसी के 55 मेट्रो स्टेशनों पर उपलब्ध होंगे. प्रगति मैदान में टिकटों की बिक्री नहीं होगी. सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक 55 स्टेशनों पर टिकट मिलेंगे. सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन पर टिकट की बिक्री नहीं होगी क्योंकि यह स्टेशन प्रगति मैदान के बराबर में है, भीड़-भीड़ के चलते इस स्टेशन पर टिकट नहीं मिलेंगे. इसके अलावा ऑनलाइन भी टिकट खरीदे जा सकते हैं.
इन 55 स्टेशनों पर मिलेंगे टिकट
रेड लाइन: शहीद स्थल, दिलशाद गार्डन, शाहदरा, इंद्रलोक, नेताजी सुभाष प्लेस, रोहिणी वेस्ट, रिठाला

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











