
Top 10 Selling Cars in July 2021: टाटा Nexon ने हुंडई Venue को किया टॉप-10 से आउट
AajTak
टाटा की नेक्सॉन को जुलाई महीने में बड़ी कामयाबी मिली है. जुलाई में सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप-10 कारों की लिस्ट में नेक्सॉन ने एंट्री मारी है. Tata Nexon ने Hyundai Venue को पछाड़कर टॉप-10 में जगह बनाई है. जुलाई में हुंडई वेन्यू टॉप-10 की लिस्ट से बाहर हो गई है.
टाटा की नेक्सॉन को जुलाई महीने में बड़ी कामयाबी मिली है. जुलाई में सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप-10 कारों की लिस्ट में नेक्सॉन ने एंट्री मारी है. Tata Nexon ने Hyundai Venue को पछाड़कर टॉप-10 में जगह बनाई है. जुलाई में हुंडई वेन्यू टॉप-10 की लिस्ट से बाहर हो गई है. दरअसल, जुलाई में टाटा नेक्सॉन की कुल 10,287 यूनिट्स बिकी, टॉप-10 बेस्ट सेलिंग कारों में टाटा नेक्सॉन 9वें नंबर पर है. सालाना आधार पर जुलाई में नेक्सॉन की बिक्री 137 फीसदी बढ़ी है. पिछले साल जुलाई में नेक्सॉन की कुल 4327 यूनिट्स बिकी थी. भारतीय बाजार में TATA Nexon की डिमांड लगातार बढ़ती जा रही है. सेफ्टी के लिहाज टाटा नेक्सॉन सबसे बेहतरीन SUV है, ग्लोबल NCAP ने क्रैश टेस्टिंग में नेक्सॉन को 5 स्टार रेटिंग दी है. नेक्सॉन की एक्स-शोरूम कीमत 7,19,900 रुपये से 13.23 लाख रुपये के बीच है.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












