
Tokyo Olympics: सेक्स से रोकने के लिए खिलाड़ियों को दिए गए ऐसे बेड?
AajTak
23 जुलाई को शुरु होने जा रहे टोक्यो ओलंपिक्स 2020 में कोरोना से बचाव के लिए कई तरह के उपाय किए गए हैं और इनमें से एक तरीका सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. दरअसल टोक्यो के खेल गांव में एंटी सेक्स बेड बनाए गए हैं ताकि खिलाड़ी इंटीमेट ना हों और सोशल डिस्टैंसिंग बनी रहे.
23 जुलाई को शुरु होने जा रहे टोक्यो ओलंपिक्स 2020 में कोरोना से बचाव के लिए कई तरह के उपाय किए गए हैं और इनमें से एक तरीका सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. दरअसल टोक्यो के खेल गांव में एंटी सेक्स बेड बनाए गए हैं ताकि खिलाड़ी इंटीमेट ना हों और सोशल डिस्टैंसिंग बनी रहे. (प्रतीकात्मक तस्वीर/getty images) इन एंटी-सेक्स बेड की खासियत ये है कि ये कार्डबोर्ड के बने हुए हैं और इन्हें कुछ इस तरह से डिजाइन किया गया है कि ये सिर्फ एक ही शख्स के वजन को संभाल सकते हैं और ज्यादा लोगों के बेड पर बैठने से इसके टूटने का खतरा बना रहता है. इसका मकसद खिलाड़ियों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग को बनाए रखना है. अमेरिका के स्प्रिंटर और रियो ओलंपिक में सिल्वर हासिल करने वाले पॉल चेलिमो ने इसी मुद्दे को लेकर सोशल मीडिया पर ट्वीट किया है. उन्होंने इस बेड की तस्वीरें पोस्ट की और लिखा कि टोक्यो ओलंपिक विलेज में कुछ ऐसे बेड्स लगाए जाएंगे जिन्हें कार्डबोर्ड का बनाया गया है. (फोटो क्रेडिट: getty images)More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












