
Tokyo Olympics: गोल्ड का सपना टूटा, ओलंपिक में सिल्वर जीतने वाले दूसरे भारतीय पहलवान बने रवि दहिया
AajTak
भारतीय पहलवान रवि दहिया का गोल्ड जीतने का सपना टूट गया है. जावुर युगुऐव (रूस ओलंपिक समिति) ने उन्हें पुरुष फ्रीस्टाइल 57 किग्रा के फाइनल में उन्हें मात दी.
भारतीय पहलवान रवि कुमार दहिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया है. गुरुवार को 57 किलो फ्रीस्टाइल वर्ग के फाइनल में रवि दहिया को दूसरी वरीय रूस ओलंपिक समिति के पहलवान जावुर युगुऐव ने 7-4 से मात दी. फाइनल में हार के साथ ही रवि दहिया का ओलंपिक में गोल्ड जीतने का सपना चकनाचूर हो गया है. गौरतलब है कि ओलंपिक में सिर्फ अभिनव बिंद्रा ही व्यक्तिगत स्पर्धा में अबतक भारत के लिए गोल्ड जीत पाए हैं. अभिनव बिंद्रा ने बीजिंग ओलंपिक (2008) के 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में यह सुनहरी उपलब्धि हासिल की थी. Ravi Kumar Dahiya is a remarkable wrestler! His fighting spirit and tenacity are outstanding. Congratulations to him for winning the Silver Medal at #Tokyo2020. India takes great pride in his accomplishments. Two big tackles that got Ravi Kumar handy points in the men's 57 kg #wrestling final, enroute to his #Olympic #silver medal! 👏#Tokyo2020 | #UnitedByEmotion | #StrongerTogether | #BestOfTokyo pic.twitter.com/FNCuF4c5B3 Ravi Kumar Dahiya - #IND's second wrestler to win an Olympic #silver medal 👏👏👏 Take a bow, champ! 🙌#Tokyo2020 | #UnitedByEmotion | #StrongerTogether | #Wrestling pic.twitter.com/Ggy5ILaeEv
हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










