
Today's History: 28 सितंबर को हुआ था शहीद-ए-आजम भगत सिंह का जन्म, जानिए आज का इतिहास
AajTak
वर्ष 1907 में आज ही के दिन शहीद-ए-आजम भगत सिंह का जन्म हुआ था. वर्ष 1919 में भगत सिंह सिर्फ 12 साल की उम्र में जलियांवाला बाग गए थे. वहां कुछ ही घंटों पहले ब्रिटिश सेना ने निहत्थे लोगों का नरसंहार किया था. भगत सिंह पर इस नरसंहार का गहरा प्रभाव पड़ा. आजादी की लड़ाई में शामिल होने के बाद भगत सिंह ने बलवंत, रंजीत और विद्रोही के नाम से कई अखबारों और पत्रिकाओं में लेख लिखे. देखें आज का इतिहास.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











