
TMC से राज्यसभा जाएं गांगुली, हमें आपत्ति नहीं, ममता-सौरव के मुलाकात पर BJP बोली
AajTak
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने ममता और सौरव गांगुली की मुलाकात पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें आपत्ति नहीं होगी अगर सौरव गांगुली को राज्यसभा का एमपी बनाया जाता है, क्योंकि भले ही ममता बनर्जी सौरव के जन्मदिन पर गई हों लेकिन राजनेता राजनीति नहीं छोड़ सकते.
बीजेपी ने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी और सौरव गांगुली की मुलाकात पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा है कि सौरव को अगर टीएमसी की ओर से राज्यसभा का एमपी बनाया जाता है तो उन्हें आपत्ति नहीं होगी.
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










