
TMC सांसद महुआ मोइत्रा के समर्थन में सामना में लेख, ‘एक महिला से घबरा गई है सरकार’
AajTak
सामना में कहा गया कि सरकार के पास नजर रखने की यंत्रणा भले हो, ‘सामना’ नहीं थमेगा. महुआ पर नजर रखकर सरकार ने अपनी दुर्बलता दिखाई है. इससे यह साफ हो गया है कि सरकार एक महिला से घबरा गई है.
तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने बीते दिनों आरोप लगाया था कि उनके घर के बाहर सुरक्षाकर्मियों को खड़ा कर दिया गया और उनपर नजर रखी जा रही है. अब शिवसेना भी महुआ मोइत्रा के समर्थन में आई है, सामना में लिखे लेख में इस एक्शन पर सवाल खड़े किए गए हैं. सामना में कहा गया कि सरकार के पास नजर रखने की यंत्रणा भले हो, ‘सामना’ नहीं थमेगा. महुआ पर नजर रखकर सरकार ने अपनी दुर्बलता दिखाई है. इससे यह साफ हो गया है कि सरकार एक महिला से घबरा गई है. एक बार फिर से साबित हो गया है कि तानाशाही सबसे ज्यादा डरपोक होती है. महुआ मोइत्रा ने उनको बेनकाब कर दिया है. सामना के लेख में लिखा गया है, ‘महुआ मोइत्रा पश्चिम बंगाल से पहली बार जीती हैं लेकिन संसद में उनकी अध्ययनशील आक्रामकता ऐसी है कि उनके सामने अनुभवी सांसद भी कमजोर पड़ जाएं. ममता बनर्जी को घेरने के लिए पूरी केंद्र सरकार पश्चिम बंगाल में उतर चुकी है. लोकसभा और चैनलों पर चर्चा के दौरान इस जुझारू बाघिन ने मोदी सरकार का कई बार पसीना बहा दिया है इसलिए उन पर नजर रखने के लिए अनावश्यक रूप से सुरक्षा व्यवस्था देकर उन पर नजर रखी जा रही है.’‘महुआ का भाषण बखिया उधेड़नेवाला’ सामना में लिखा गया कि महुआ मोइत्रा ने लोकसभा में देश की न्याय-व्यवस्था की बखिया उधेड़नेवाला भाषण दिया. महुआ ने क्या कहा? न्याय-व्यवस्था अब पवित्र नहीं है. केंद्र सरकार अफवाह और झूठी जानकारियों को फैलानेवाला कुटीर उद्योग बन चुका है, उन्होंने मोदी सरकार पर सीधे हमला करते हुए कहा, ‘कुछ लोग सत्ता की ताकत, कट्टरता और झूठ को शौर्य मानते हैं. महुआ के समर्थन में सामना में कहा गया कि महुआ के भाषण से सरकार की बोलती भले बंद हो गई, फिर भी पुलिस, सीबीआई और गुप्तचर व्यवस्था उनके हाथ में है तथा उसका प्रयोग करके वे अपने राजनीतिक विरोधियों पर नजर रख रहे हैं या उन्हें ‘ईडी’ का फटका मारकर घायल किया जा रहा है. यह मामला अकेले महुआ तक सीमित नहीं है, विरोधी दलों के अन्य कई लोगों को घेरने के लिए इसी तरीके का प्रयोग किया जा रहा है. ‘राजधानी में घुटन भरा माहौल’ शिवसेना ने आरोप लगाया कि देश की राजधानी का माहौल घुटन भरा हो गया है. सरकारी दल के कई लोगों को भी महुआ की तरह ही डर है कि कोई उन पर नजर रख रहा है और उनका फोन सुना जा रहा है. सत्ताधारी दल के लोग संसद काल में विरोधी दलों के सांसदों से बातचीत करने से घबराते हैं, उन्हें लगता है कि अगर किसी ने उन्हें देख लिया तो इसकी राजनीतिक कीमत चुकानी पड़ सकती है.
बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







