
TMC सांसद कल्याण बनर्जी अपनी ही पार्टी पर भड़के, बोले- कोलकाता गैंगरेप केस पर मेरा बयान समझने के लिए बौद्धिक तालमेल की जरूरत
AajTak
टीएमसी ने एक बयान में कहा कि साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज में हुए जघन्य अपराध के बारे में सांसद कल्याण बनर्जी और विधायक मदन मित्रा द्वारा की गई टिप्पणी उनके निजी बयान हैं. पार्टी उनके बयानों से खुद को अलग करती है और इसकी कड़ी निंदा करती है. ये विचार किसी भी तरह से इस मामले में पार्टी की सोच को नहीं दर्शाते हैं.
तृणमूल कांग्रेस ने साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज गैंगरेप मामले पर अपने सांसद कल्याण बनर्जी और विधायक मदन मित्रा द्वारा दिए गए बयानों से किनारा कर लिया है. पार्टी के आधिकारिक X हैंडल से एक पोस्ट में कहा गया, 'साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज में हुए जघन्य अपराध के बारे में सांसद कल्याण बनर्जी और विधायक मदन मित्रा द्वारा की गई टिप्पणी उनके निजी बयान हैं. पार्टी उनके बयानों से खुद को अलग करती है और इसकी कड़ी निंदा करती है. ये विचार किसी भी तरह से इस मामले में पार्टी की सोच को नहीं दर्शाते हैं. हमारा रुख दृढ़ है; महिलाओं के विरुद्ध अपराधों के प्रति हमारी नीति शून्य सहिष्णुता की है तथा हम इस जघन्य अपराध में शामिल सभी लोगों के लिए कठोरतम सजा की मांग करते हैं.'
टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने भी कल्याण बनर्जी और मदन मित्रा का नाम लिए बिना उनके बयानों की आलोचना की है. टीएमसी के X पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए महुआ मोइत्रा ने लिखा, 'भारत में महिलाओं के प्रति घृणा पार्टी लाइन से परे है. तृणमूल कांग्रेस को जो बात अन्य दलों से अलग बनाती है, वह यह है कि हमारी पार्टी इन घृणित टिप्पणियों की निंदा करती है, चाहे ऐसे बयान किसी ने भी दिए हों.' हालांकि, कल्याण बनर्जी ने अपनी पार्टी के बयान से असहमति जताई. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, 'मैं तृणमूल कांग्रेस द्वारा X पर की गई पोस्ट से पूरी तरह असहमत हूं. क्या पार्टी अप्रत्यक्ष रूप से उन नेताओं का समर्थन कर रही है जो इन अपराधियों को बचा रहे हैं?'
यह भी पढ़ें: छाती पर चोट के निशान, गर्दन के पास खरोंच... कोलकाता गैंगरेप केस में सामने आई मेडिकल रिपोर्ट से हुए ये खुलासे
The remarks made by MP Kalyan Banerjee and MLA Madan Mitra concerning the heinous crime at South Calcutta Law College were made in their personal capacities. The party unequivocally disassociates itself from their statements and strongly condemns the same. These views do not…
उन्होंने आगे लिखा, 'जब तक सीधे तौर पर जिम्मेदार नेताओं के खिलाफ तत्काल कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक महज अकादमिक बयानों से कोई वास्तविक बदलाव नहीं आएगा. इससे भी ज्यादा दुर्भाग्यपूर्ण बात यह है कि 2011 के बाद उभरे कुछ नेता खुद ऐसे अपराधों में सवालों के घेरे में हैं. मैं उन लोगों से भी खुद को स्पष्ट रूप से दूर रखना चाहता हूं जो इन अपराधियों को प्रोत्साहित या संरक्षण दे रहे हैं. मेरे शब्दों और बयानों के पीछे के इरादे को सही मायने में समझने के लिए, एक निश्चित स्तर की नैतिक और बौद्धिक समझ की आवश्यकता है- जो दुर्भाग्य से गायब लगती है.'
I completely disagree with the post made by @AITCofficial on X. Are they indirectly supporting the leaders who are shielding these criminals? Mere academic statements won't bring any real change unless immediate action is taken against those leaders directly responsible. What's…

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







