
TMC ने ममता बनर्जी को पीएम मोदी का विकल्प बताया, कहा- राहुल गांधी हुए फेल
AajTak
टीएमसी के मुखपत्र में पार्टी सांसद सुदीप बंदोपाध्याय के हवाले से कहा गया है कि हमने यह कभी नहीं कहा कि कांग्रेस के बिना भाजपा का वैकल्पिक मोर्चा तैयार किया जा सकता है. लेकिन राहुल गांधी नरेंद्र मोदी का विकल्प बनने में विफल रहे. इसलिए हम अपने नेता ममता बनर्जी को पीएम मोदी के खिलाफ पूरे देश में विकल्प के तौर पर पेश करेंगे.
तृणमूल कांग्रेस ने दावा किया गया है कि राहुल गांधी नहीं बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ विपक्ष का चेहरा बन गई हैं. टीएमसी ने अपने मुखपत्र 'जागो बंगला' की कवर स्टोरी पर ममता बनर्जी को पीएम मोदी का विकल्प करार दिया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










