
TMC नेता अनुब्रत मंडल की बड़ी मुश्किलें, अब दिल्ली लाकर पूछताछ करेगी ED
AajTak
ईडी ने पश्चिम बंगाल में करोड़ों रुपये की पशु तस्करी के सिलसिले में पूछताछ के लिए ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली लाकर पूछताछ करने की मांग की थी. मंडल ने इसका अदालत में विरोध किया था. लेकिन कोर्ट से ही मंडल को मुंह की खानी पड़ी है. राऊज एवेन्यू कोर्ट ने उनकी दलील दरकिनार करते हुए ईडी द्वारा अनुब्रत मंडल की ट्राजिट रिमांड की अर्जी स्वीकार कर ली है.
तृणमूल कांग्रेस के नेता अनुब्रत मंडल को दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट से बडा झटका लगा है. दरअसल तृणमूल कांग्रेस के नेता अनुब्रत मंडल पश्चिम बंगाल में करोड़ों रुपये की पशु तस्करी मामले में आरोपी हैं. इस मामले में ईडी उनसे लगातार पूछताछ कर रही है और ट्रांजिट रिमांड की मांग कर रही है.
अनुब्रत मंडल इसे चुनौती देने आए थे. लेकिन राऊज एवेन्यू कोर्ट ने उनकी दलील दरकिनार करते हुए ईडी द्वारा अनुब्रत मंडल की ट्राजिट रिमांड की अर्जी स्वीकार कर ली है. कोर्ट ने ईडी को इजाजत दी कि वो ट्रांजिट रिमांड पर अनुब्रता मंडल को कोलकाता से दिल्ली लाकर पूछताछ करे.
कोर्ट ने नहीं मानी अनुब्रत मंडल की अर्जी
दरअसल ईडी ने पश्चिम बंगाल में करोड़ों रुपये की पशु तस्करी के सिलसिले में पूछताछ के लिए ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली लाकर पूछताछ करने की मांग की थी. मंडल ने इसका अदालत में विरोध किया था. लेकिन कोर्ट से ही मंडल को मुंह की खानी पड़ी है.
HC में चुनौती देंगे मंडल के वकील
अब कोर्ट के आदेश के बाद आसनसोल जेल में बंद अनुब्रता मंडल कोर्ट को ईडी पशु तस्करी मामले में पूछताछ के लिए दिल्ली लाएगी. हालांकि मंडल के वकील कह रहे हैं कि इस आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी जाएगी.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










