
Tinder का वैक्सीन सेंटर , वैक्सीन बुक करने से लेकर जुड़ रहे हैं ये नए फीचर्स
AajTak
COVID-19 से निपटने के लिए टीकाकरण जरूरी है. इसको लेकर देश में टीकाकरण का काम जारी है. टीकाकरण को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए कई टेक कंपनियां आगे आई हैं. युवाओं में टीकाकरण को लेकर जागरूक करने के लिए Tinder सामने आया है.
COVID-19 से निपटने के लिए टीकाकरण जरूरी है. इसको लेकर देश में टीकाकरण का काम जारी है. टीकाकरण को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए कई टेक कंपनियां आगे आई हैं. युवाओं में टीकाकरण को लेकर जागरूक करने के लिए Tinder सामने आया है. फेमस डेटिंग प्लेटफॉर्म Tinder टीकाकरण पर एजुकेशनल गाइड शेयर करेगा. ये मेंबर को अपने प्रोफाइल पर वैक्सीनेशन स्टेटस और स्टिकर दिखाने का भी ऑप्शन देगा. ये Tinder के भारतीय मेंबर्स के लिए होगा. मेंबर्स को रिलेवेंट रिसोर्स से भी कनेक्ट किया जाएगा. नया डिजिटल एजुकेशनल गाइड इन ऐप इंटरएक्टिव रिसोर्स देगा जो आसान से आसान सवालों के भी जवाब देगा. इसमें कई तरह के सवाल को पूछे जा सकते हैं. इसमें ‘वैक्सीन क्या है?’, ‘क्या वैक्सीन लेने के बाद भी कोरोना हो सकता है?’ जैसे कई सवाल पूछे जा सकते हैं.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












