
TikTok को टक्कर देने के लिए Instagram का नया फीचर, Reels में आया नया फीचर
AajTak
Instagram अब सिर्फ फोटो शेयरिंग ऐप नहीं रहा. टिकटॉक को टक्कर देने के लिए Instagram ने Reels को लॉन्च किया था. अब Instagram Reels को और भी बेहतर बनाया जा रहा है. कंपनी ने इसको लेकर घोषणा की है.
Instagram अब सिर्फ फोटो शेयरिंग ऐप नहीं रहा. टिकटॉक को टक्कर देने के लिए Instagram ने Reels को लॉन्च किया था. अब Instagram Reels को और भी बेहतर बनाया जा रहा है. कंपनी ने इसको लेकर घोषणा की है. Instagram Reels पर अब वीडियो लिमिट 30 सेकंड्स नहीं बल्कि 60 सेकंड्स का होगा. अभी तक यूजर्स को Instagram Reels पर 15 सेकंड्स और 30 सेकंड्स के वीडियो लेंथ लिमिट को सेलेक्ट करने का मौका मिलता था. इसके अलाव Instagram पर टीन्स के नए प्रोटेक्शन को लाया जा रहा है. इससे Instagram पर टिनएजर्स का अकाउंट डिफॉल्ट से प्राइवेट अकाउंट होगा. इससे संदेहास्पद अकाउंट जो इस प्लेटफॉर्म पर यंग को निशाना बनाते हैं उन्हें अकाउंट खोजने में काफी दिक्कत आएगी.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












