
Tiger 3: परिवार-देश किसे बचाएगा टाइगर? सलमान पर भारी कटरीना का तूफानी एक्शन
AajTak
Tiger 3 ट्रेलर रिलीज हो गया है. सलमान खान और कटरीना कैफ की सुपरहिट जोड़ी इस फिल्म के साथ फिर से लौट रही है. मूवी इस साल दीवाली के मौके पर रिलीज होगी. टाइगर 3 में इमरान हाशमी विलेन के रोल में हैं. सलमान के साथ उनके फाइट सीक्वेंस की जबरदस्त चर्चा है. लोगों को मूवी का ट्रेलर पसंद आ रहा है.
'पठान', 'जवान' के बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ाने के बाद वक्त आ गया है 'टाइगर' के आने का. 16 अक्टूबर का दिन भाईजान के फैंस के लिए बड़ी सौगात लेकर आया है. क्योंकि सलमान खान की मचअवेटेड फिल्म टाइगर 3 का दमदार ट्रेलर रिलीज हो गया है. एक्शन, ड्रामा, थ्रिल और रोमांस के तड़के से भरपूर टाइगर 3 से सलमान खान धूम मचाने को तैयार हैं.
फैंस को पसंद आया ट्रेलर
टाइगर 3 के ट्रेलर ने आते ही तहलका मचा दिया है. सलमान का एक्शन अवतार देख फैंस इंप्रेस्ड हो गए हैं. अविनाश सिंह राठौर और जोया की फिल्म में इस बार विलेन होंगे बॉलीवुड के सीरियल Kisser इमरान हाशमी. ट्रेलर से इमरान का फर्स्ट लुक सामने आया है. विलेन के अवतार में सलमान खान से पंगा लेते हुए उन्हें देखना फैंस के लिए ट्रीट होने वाली है. सोशल मीडिया पर मूवी के ट्रेलर को लोगों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है.
2 मिनट 51 सेकंड के ट्रेलर में सलमान का तूफानी एक्शन दिखा. कटरीना के एक्शन सीन्स इंप्रेसिव हैं. इस बार टाइगर के देश और परिवार पर खतरा है. टाइगर यानी अविनाश राठौर को हराने के लिए उसके नए दुश्मन (इमरान हाशमी) ने शातिर चाल चली है, टाइगर को गद्दार करार दिया गया है. अपने देश और मुल्क को बचाने के लिए टाइगर कैसे दुश्मनों के छक्के छुड़ाता है, ये सफर मजेदार होने वाला है, जिसकी झलक आपने ट्रेलर में देख ली है.
देखें ट्रेलर...

'आप बब्बर शेर हो', रणवीर सिंह की तारीफ में बोलीं शिल्पा शेट्टी, 'धुरंधर 2' ने ऋषभ शेट्टी को किया खुश
शिल्पा शेट्टी पहली सेलिब्रिटी नहीं हैं, जिन्होंने 'धुरंधर: द रिवेंज' की तारीफ की है. अब तक कई एक्टर्स जैसे आलिया भट्ट, महेश बाबू, राम चरण, सिद्धार्थ मल्होत्रा और अल्लू अर्जुन ने भी फिल्म की सराहना कर चुके है. इसके आलवा 'कांतारा' स्टार ऋषभ शेट्टी, साउथ सुपरस्टार रवि तेजा, विष्णु मंचू और एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने इसे जमकर सराहा है.

'धुरंधर 2' को मिली 100 करोड़ ईदी! हिंदी सिनेमा का सबसे बड़ा दिन बना शनिवार, वर्ल्डवाइड 500 करोड़ भी पार
‘धुरंधर 2’ ने ईद के दिन इतिहास रचते हुए हिंदी में पहली बार 100 करोड़ सिंगल डे कलेक्शन किया. सिर्फ 3 दिन में 300 करोड़ और वर्ल्डवाइड 500 करोड़ पार कर चुकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुनामी बन गई है. संडे को एक बार फिर 'धुरंधर 2' बड़ा धमाका करने के लिए तैयार है.











