
'This is not India...' कैलिफोर्निया में भारतीय मूल के शख्स के साथ नस्लीय दुर्व्यवहार, मुंह पर थूका
AajTak
अमेरिका के कैलिफोर्निया में एक भारतीय-अमेरिकी नागरिक के साथ नस्लीय दुर्व्यवहार की घटना सामने आई है. यहां तेजिंदर नाम के एक शख्स ने उसे घृणित और धार्मिक गालियां दी हैं, साथ ही उसके मुंह पर थूका भी है. बता दें कि इससे पहले टेक्सास में एक महिला ने भारतीय मूल की चार महिलाओं के खिलाफ नस्लीय हमला किया था और रिवाल्वर भी तानी थी.
अमेरिका के कैलिफोर्निया में भारतीय मूल के एक अमेरिकी व्यक्ति के साथ नस्लीय दुर्व्यवहार की घटना सामने आई है. एक अमेरिकी नागरिक ने उसे नस्लीय गालियों के साथ 'गंदा हिंदू' और 'घृणित कुत्ता' कहा. इस घटना के कुछ दिन पहले ही टेक्सास में एक महिला ने भारतीय मूल की 4 महिलाओं के साथ नस्लीय हमला किया था.
एनबीसी न्यूज ने बुधवार को बताया कि कृष्णन जयरामन पर 21 अगस्त को कैलिफोर्निया के फ्रेमोंट में 37 वर्षीय सिंह तेजिंदर द्वारा नस्लीय टिप्पणी की गई. फ्रेमोंट पुलिस ने बताया कि यूनियन सिटी के तेजिंदर पर सोमवार को नागरिक अधिकारों का उल्लंघन करने, हमला करने और शांति भंग करने का आरोप लगाया गया. रिपोर्ट में ये भी बताया गया कि तेजिंदर को चार्जिंग दस्तावेजों में 'एशियाई/भारतीय' के रूप में सूचीबद्ध किया गया था.
जयरामन ने 8 मिनट से अधिक तक चले इस पूरे विवाद को अपने फोन में रिकॉर्ड कर लिया. इसमें तेजिंदर ने उससे कहा, “तुम घृणित हो, कुत्ते. तुम घटिया लग रहे हो. इस तरह फिर से सार्वजनिक रूप से सामने मत आओ."
जयरामन पर थूकते हुए नजर आए तेजिंदर
गाली-गलौज में तेजिंदर ने जयरामन को 'गंदा हिंदू' कहा. उनके लिए बार-बार एन-शब्द का इस्तेमाल किया. इस बात पर जोर दिया कि जयरामन मांस नहीं खाते थे और उसके चेहरे पर 'बीफ' चिल्लाते थे.! वह वीडियो में दो बार जयरामन पर थूकते नजर आए. जयरामन ने कहा कि वह इस घटना से डर गए थे और बाद में यह जानकर और भी परेशान हुए कि अपराधी भी भारतीय था. एनबीसी न्यूज से बात करते हुए जयरामन ने कहा कि मैं डर गया था. एक तरफ तो मैं गुस्से में था, लेकिन मैं डर गया था कि क्या होगा, अगर यह आदमी बहुत जुझारू हो गया और मेरे पीछे आ गया.
घृणा अपराधों पर पुलिस का बयान

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











