
The Kashmir Files in Bengal: 'ममता सरकार 'द कश्मीर फाइल्स' को नहीं करेगी टैक्स फ्री, देखें शुभेंदु अधिकारी का वार
AajTak
फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' रिलीज के बाद कई राज्यों में टैक्स फ्री की जा रही है. ज्यादातर, बीजेपी शासित प्रदेशों में इसे टैक्स फ्री किया गया है. अब उत्तर प्रदेश में फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया गया है. यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने इसके निर्देश दिए. फिल्म का निर्देशन विवेक अग्निहोत्री ने किया है. बॉक्सऑफिस पर फिल्म अच्छी कमाई कर रही है. वहीं, कई राज्य ऐसे भी हैं जहां सरकार इसे टैक्स फ्री नहीं कर रही है. बंगाल में ममता सरकार ने भी 'द कश्मीर फाइल्स' को टैक्स फ्री नहीं करने का फैसला लिया है. पश्चिम बंगाल में नंदीग्राम से विधायक शुभेंदु अधिकारी ने बीजेपी विधायकों'द कश्मीर फाइल्स' देखी और आजतक के साथ खास बातचीत में वे ममता सरकार पर वार करते नजर आए. देखें ये रिपोर्ट.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











