
The Kapil Sharma Show के सेट की सामने आईं फोटोज, ATM से लेकर 10 स्टार ढाबा है शामिल
AajTak
अब यह नए सीजन के साथ तैयार है. इस शो को पूरी तरह से बदल दिया गया है. इसे मेकओवर दिया है. कपिल के शो में अब दर्शकों को एटीएम मिलेगा, 10 स्टार ढाबा और एक चिल पैलेस भी दिखाई देगा.
टीवी का पॉपुलर कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' जल्द ही वापसी करने वाला है. सेट पूरी तरह तैयार है. शूटिंग भी हो चुकी है. बता दें कि पिछले साल लॉकडाउन के कारण इस शो पर ताला पड़ गया था. अब यह नए सीजन के साथ तैयार है. इस शो को पूरी तरह से बदल दिया गया है. इसे मेकओवर दिया गया है. कपिल के शो में अब दर्शकों को एटीएम मिलेगा, 10 स्टार ढाबा और एक चिल पैलेस भी दिखाई देगा.
नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.











