
Thar पर पीएम मोदी, आनंद महिंद्रा ने कहा- मेक इन इंडिया का कमाल
AajTak
Anand Mahindra Latest Tweet: आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. उनके ट्वीट को लोग काफी पसंद करते हैं. उन्होंने Mahindra Thar पर रोड शो करने के लिए रविवार को पीएम नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया.
महिंद्रा ग्रुप (Mahindra Group) के चेयरमैन आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने गुजरात में Mahindra Thar पर रोड शो करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को धन्यवाद दिया है. महिंद्रा ने ट्वीट कर कहा, "धन्यवाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी. विजय परेड के लिए भारत में निर्मित वाहन से बेहतर कुछ नहीं है!"
गुजरात में पीएम ने किए दो रोड शो
उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में बीजेपी की शानदार जीत के बाद पीएम मोदी ने शुक्रवार को अहमदाबाद में रोड शो किया. पीएम मोदी ने रोड शो के लिए Mahindra Thar का इस्तेमाल किया. Thar के बोनट को फूलों के माले से सजाया गया था. रोड शो का पूरा रास्ता झंडों-पोस्टरों और बैनरों से पटा हुआ था.
पीएम मोदी ने शनिवार को गांधीनगर में किया रोड शो
गुजरात दौरे के अपने दूसरे दिन पीएम मोदी ने शनिवार को गांधीनगर में रोड शो किया. उन्होंने अहमदाबाद के राजभवन से सरदार पटेल स्टेडियम तक रोड शो किया.
Mahindra Thar के बारे में जानिए













