
Thane news: मां ने डांटा और पीट दिया तो गुस्से में घर से भाग गया लड़का, GRP ने परिवार को सौंपा
AajTak
मुंबई से सटे ठाणे में एक महिला ने किसी बात को लेकर अपने बेटे को पीट दिया तो गुस्से में आकर वो घर से भाग गया. जब वो रेलवे स्टेशन पर बैठा हुआ था तो जीआरपी की गश्त टीम ने उसके बारे में पूछा, जिसके बाद जीआरपी ने मां-पिता को बुलाकर उसे सौंप दिया.
महाराष्ट्र के ठाणे शहर में एक महिला ने अपने बेटे को किसी बात पर डांटा और पीटा, जिसके बाद वो अपने घर से भाग गया. हालांकि रेलवे पुलिस (GRP) ने कुछ ही घंटों के बाद उसे परिवार से मिला दिया.
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, 19 जुलाई की शाम को जब जीआरपी के निर्भया सेल के तीन सदस्य ठाणे रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 6 पर गश्त ड्यूटी पर थे तो उन्होंने एक बेंच पर अकेले बैठे लड़के को देखा. जब सेल के सदस्यों ने उससे पूछा कि वह वहां क्या कर रहा है, तो लड़के ने उन्हें बताया कि वह घर से भाग गया था क्योंकि उसकी मां ने उसे डांटा और पीटा था.
UP: मां ने डांटा तो घर से भाग गया 13 साल का आर्यन, 4 दिन बाद पेड़ पर लटकी मिली लाश, परिवार में कोहराम
गश्त के दौरान मिला लड़का, GRP ने परिवार को सौंपा
जीआरपी क्राइम के सीनियर इंस्पेक्टर ने बताया कि इसके बाद गश्त टीम उसको जीआरपी थाने लेकर आई और उसकी काउंसलिंग की. अधिकारी ने कहा, उन्होंने उसके माता-पिता को भी पुलिस स्टेशन बुलाया. जब उसके घर वाले पुलिस स्टेशन पहुंचे तो उसकी पहचान की, जिसके बाद जीआरपी की ओर से बच्चे को मां-बाप को सौंप दिया गया. वो बच्चा अपने घर वालों से मिल गया.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.







