
Thailand Tour Package: IRCTC ने फिर लॉन्च किया थाईलैंड का शानदार टूर पैकेज, जानें डिटेल्स
AajTak
Indian Railway News: पहले थाईलैंड हवाई टूर का पैकेज फुल होने और सैलानियों के उत्साह को देखते हुए एक बार फिर से पांच रात और 6 दिनों का टूर पैकेज को 12.09.2022 से 17.09.2022 तक दोबारा रिलॉन्च किया जा रहा है.
Indian Railway News: IRCTC यात्रियों की सहूलियत का ध्यान रखते हुए नए-नए फैसले लेता रहता है. इसी कड़ी में रेलवे की तरफ से देश के अलग-अलग हिस्सों में पर्यटक ट्रेनों का संचालन कर रहा है. आईआरसीटीसी ने लखनऊ से थाईलैंड का हवाई टूर पैकेज तैयार किया था. इसको लेकर यात्रियों में काफी उत्साह भी दिखा था.
5 रात और 6 दिनों का है पैकेज
अब पहले थाईलैंड हवाई टूर का पैकेज फुल होने और सैलानियों के उत्साह को देखते हुए पांच रात और 6 दिनों का टूर पैकेज फिर रिलॉन्च किया गया है. यात्री 12.09.2022 से 17.09.2022 तक थाइलैंड जाने का आनंद ले सकेंगे. आईआरसीटीसी के अनुसार बैंकॉक और पटाया की प्रॉकृतिक खूबसूरती और टूर पैकेज का किफायती दर सैलानियों को थाईलैण्ड जाने के लिये लुभा रहे हैं.
थाइलैंड में इन जगहों पर घूम सकेंगे
इस पैकेज में पटाया में अलकजार शो, कोरल आईलैण्ड एव नांग नूच ट्रापिकल गार्डन, बैंकॉक में जेम्स गैलरी, हाफ डे सिटी टूर, चाओ प्राया क्रूज, सफारी वर्ल्ड तथा मरीन पार्क ले जाया जाएगा. इस टूर पैकेज के यात्रियों के लिये लखनऊ से फ्लाइट द्वारा बैकॉक (थाइलैंड) वाया कोलकाता और वापसी की यात्रा बैकॉक (थाइलैंड) से लखनऊ वाया दिल्ली की गई है.
मिलेगी ये सुविधा

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








