
Tesla से 100 साल पुरानी है Ford, जानें- दुनियाभर में मशहूर ये बड़ी 20 कंपनियां कब हुई थीं शुरू
AajTak
पिछले दो दस्तक कई बड़ी कंपनियों ने दस्तक दी हैं. इनमें Elon Musk की टेस्ला भी एक है. इसके अलावा टिकटॉक (TikTok), ट्विटर (Twitter), फेसबुक (Facebook) और स्पेसएक्स (SpaceX) शामिल हैं.
किसी भी देश की प्रगति में वहां के कॉरपोरेट सेक्टर और काम कर रही कंपनियों का बड़ा योगदान होता है. ये कंपनियां ऑटोमोबाइल, मैन्यूफैक्चरिंग, आईटी तमाम क्षेत्रों में काम करती है और लोगों की रोजी-रोटी का जुगाड़ भी करती हैं. आप आए दिन टेस्ला (Tesla), फोर्ड (Ford), टीसीएस (TCS), एप्पल (Apple), गूगल (Google) और रिलायंस (Reliance) समेत कई कंपनियों का नाम सुनते रहते होंगे. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन कंपनियों की शुरुआत कब हुई? हम ऐसी ही 20 दिग्गज कंपनियों के बारे में बता रहे हैं.
टेस्ला में फोर्ड मोटर्स में बड़ा गैप ऑटोमोबाइल सेक्टर दुनिया में तेज गति से ग्रोथ कर रहा है. परंपरागत पेट्रोल-डीलल से चलने वाले वाहनों की जगह अब इलेक्ट्रिक कारें ले रही हैं. इलेक्ट्रिक कार निर्माताओं की बात होती है, तो सबस बड़ा नाम दुनिया के सबसे अमीर इंसान एलन मस्क की टेस्ला का आता है. Tesla आज दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी है. लेकिन मस्क की ये कंपनी इस सेक्टर की दिग्गज रही फोर्ड मोटर्स के 100 साल बाद अस्तित्व में आई थी. World of Statistics बड़ी कंपनियों का जो डाटा शेयर किया है, उससे ये जानकारी सामने आई है.
साल 1800 से अब तक की लिस्ट वर्ल्ड ऑफ स्टेटिस्टिक्स (World of Statistics) के डाटा पर नजर डालें तो इसमें दुनिया की 20 दिग्गज कंपनियों की शुरुआत के बारे में बताया गया है. लिस्ट में DuPont, Nintendo, Nike और Microsoft समेत कई नाम शामिल हैं. इनमें से कुछ कंपनियां तो 200 साल पुरानी हैं. भारत की भी कई कंपनियां इस लिस्ट में शामिल हैं.
बीते 20 सालों में शुरू हुईं ये बड़ी फर्में साल 2000 के बाद अब तक यानी बीते 20 सालों में कई बड़ी कंपनियों ने दस्तक दी है. Elon Musk की टेस्ला भी इनमें से एक है. इसके अलावा इस अवधि में सामने आई ऐसी कंपनियां जिन्होंने अपनी मौजूदगी का डंका दुनियाभर में बजाया, उनमें टिकटॉक (TikTok), ट्विटर (Twitter), फेसबुक (Facebook) और स्पेसएक्स (SpaceX) शामिल हैं.
किस वर्ष कौन सी बड़ी कंपनी शुरू हुई

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












