
TESLA फैंस के लिए खुशखबरी! इंडिया आ रही हैं ये दो कारें, सर्टिफिकेशन प्रक्रिया शुरू
AajTak
Tesla India Entry: मीडिया रिपोर्ट के अनुसार टेस्ला भारत में अपनी दो इलेक्ट्रिक कारों को लॉन्च करने की तैयारी में है. इसके लिए कंपनी ने Model Y और Model 3 के लिए होमोलोगेशन आवेदन दाखिल किए हैं. होमोलोगेशन (Homologation) भारत में नई कार लॉन्च करने से पहले अंतिम चरणों में से एक है.
Tesla Car Launch in India: अमेरिकी इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी TESLA की इंडिया एंट्री को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार टेस्ला भारत में अपनी दो इलेक्ट्रिक कारों को लॉन्च करने की तैयारी में है. जहां एक तरफ टेस्ला का भारत में पहला शोरूम फाइनल हो चुका है, हायरिंग चल रही है और अब Model Y और Model 3 के लिए होमोलोगेशन आवेदन दाखिल किए गए हैं. यदि ये आवेदन स्वीकार कर लिए जाते हैं तो टेस्ला को भारत में इन कारों को लॉन्च करने की स्वीकृति मिल जाएगी.
क्या होता है होमोलोगेशन:
भारत में, वाहनों के होमोलोगेशन की जिम्मेदारी ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया (ARAI) के पास है. यह एजेंसी यह सुनिश्चित करती है कि, जिस वाहन के लिए आवेदन किया जा रहा है वो भारतीय कानूनों के अनुसार गुणवत्ता, सुरक्षा, प्रदर्शन, उत्सर्जन जैसे नियमों को पूरा करता है या नहीं. इस दौरान कई तरह के परीक्षण किए जाते हैं. एक बार जब कोई वाहन सभी परीक्षणों को पास कर लेता है, तो एक प्रकार अप्रूवल सर्टिफिकेट (TAC) जारी किया जाता है. यह सर्टिफिकेट इस बात का प्रमाण होता है कि उक्त वाहन भारतीय सड़कों पर चलने के लिए पूरी तरह से फिट है.
होमोलोगेशन भारत में नई कार लॉन्च करने से पहले अंतिम चरणों में से एक है. यह सभी कारों पर लागू होता है, चाहे वे भारत में निर्मित हों, भारत में असेंबल की गई हों या कम्पलीट बिल्ट यूनिट (CBU) रूट से भारत लाई जा रही हों. इस प्रक्रिया के संपन्न होने के बाद वाहन निर्माता कंपनियां अपने सर्टिफाइड वाहनों को लॉन्च कर सकती हैं.
क्या है टेस्ला का प्लान...
IANS की रिपोर्ट के अनुसार, टेस्ला ने अपनी दो कारें मॉडल 3 और मॉडल वाई के लिए होमोलोगेशन प्रॉसेस के लिए अप्लाई किया है. बता दें कि टेस्ला ने साल 2021 में टेस्ला इंडिया मोटर्स एंड एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड के नाम से बेंगलुरु में एक कंपनी का रजिस्ट्रेशन कराया था. इसके बाद टेस्ला मॉडल वाई और मॉडल 3 को अलग-अलग मौकों पर देश में कई बार टेस्टिंग के दौरान स्पॉट भी किया गया था. हाल ही में कंपनी ने मुंबई के BKC में देश के पहले शोरूम के लिए एक प्रॉपर्टी फाइनल की है.

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.












