
Telegram के जरिए ₹7.5 लाख की ठगी, 10वीं और नर्सिंग की छात्रा भी गिरोह में शामिल
AajTak
भरतपुर जिले में नदबई निवासी एक व्यक्ति को Telegram ऐप के जरिए ऑनलाइन निवेश करने का झांसा दिया गया था. इसकी बातों में आकर पीड़ित ने 7,50,400 रुपए ऑनलाइन जमा करवा दिए थे. फिर उसे ठगी का पता लगा था.
राजस्थान की भरतपुर साइबर थाना पुलिस ने 'ऑपरेशन एंटी वायरस' के तहत ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है. साइबर पुलिस ने जोधपुर में कार्रवाई करते हुए धोखाधड़ी करने के मामले में दो युवतियों के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपी सभी स्टूडेंट्स है, जिन्होंने ऑनलाइन निवेश के नाम 7.5 लाख रुपए की ठगी की थी.
साइबर टीम ने जोधपुर के झालामण्ड क्षेत्र में छापेमारी करते हुए मोनिका प्रजापत (20), ममता कंवर (21) और पीयूष मेहरा को गिरफ्तार किया है. आरोपी मोनिका पाल रोड पर प्राइवेट हॉस्पिटल में नर्सिंग की इंटरर्नशिप छात्रा है. वहीं, ममता दसवीं तक पढ़ी है और पीयूष 12वीं का छात्र है. गिरोह में शामिल लूनी निवासी महेन्द्र बिश्नोई और महामंदिर निवासी हेमंत दाधीच अभी तक पकड़े नहीं जा सके हैं.
दरअसल, भरतपुर जिले में नदबई निवासी एक व्यक्ति को Telegram ऐप के जरिए ऑनलाइन निवेश करने का झांसा दिया गया था. इसकी बातों में आकर पीड़ित ने 7,50,400 रुपए ऑनलाइन जमा करवा दिए थे. फिर उसे ठगी का पता लगा था.
इसके बाद पीड़ित ने साइबर थाने में मामला दर्ज कराया. पुलिस स्पेशल ऑपरेशन के तहत कार्रवाई को अंजाम देते हुए गिरोह तक पहुंची. लेकिन गिरोह में और भी साइबर ठग होने का भी अंदेशा है. इसको लेकर गिरफ्तार ठगों से पूछताछ जारी है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.

अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते खाड़ी देश में रह रहे भारतीय मुस्लिम जंग के साये में ईद मनाने के लिए मजबूर है. इस बार घर और परिवार के साथ ईद मनाने के अरमानों पर पानी फिर गया है, युद्ध के चलते फ्लाइट कैंसिल हो रही है तो एयर टिकट महंगा है और नौकरी खोने का भी खतरा भी सता रहा है, जिसके चलते परदेस में ही ईद मनाने को बेबस हैं.

तेलंगाना के जगित्याल जिले में जहां एक गर्भवती यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई. मामले में पति को मुख्य आरोपी बनाते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. युवती के परिवार ने दहेज उत्पीड़न के भी आरोप लगाए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.









