
Tecno Pova 5G Review: गेमिंग और डेली जरूरतों को पूरा करेगा ये फोन, डिस्प्ले से नहीं होंगे खुश
AajTak
Tecno Pova 5G Review in Hindi: Tecno Pova 5G को मिड रेंज में पेश किया गया है. ये फोन आपके डेली ड्राइवर और गेमिंग के शौक को पूरा करेगा या नहीं, आइए जानते हैं इस रिव्यू में.
Tecno लगातार भारतीय बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रहा है. कंपनी पावर-पैक्ड डिवाइस को अफोर्डेबल बजट रेंज में लॉन्च कर रही है. कुछ समय पहले कंपनी ने अपना पहला 5G फोन Tecno Pova 5G लॉन्च किया था. Tecno Pova 5G स्मार्टफोन को हमनें काफी समय तक यूज किया और आपको यहां पर इसका रिव्यू बता रहे हैं.
Tecno Pova 5G को आप 20,000 रुपये के अंदर खरीद सकते हैं. इस रेंज में इसका मुकाबला दूसरी चीनी कंपनियों से भी है. ऐसे में इस स्मार्टफोन में क्या खासियत है और आपको इसे खरीदना चाहिए या नहीं यहां पर बता रहे हैं.
डिस्प्ले
बड़ी स्क्रीन पसंद करने वाले को इस स्मार्टफोन का डिस्प्ले काफी पसंद आने वाला है. Tecno Pova 5G में 6.9-इंच की स्क्रीन दी गई है. हालांकि, कंपनी ने इसमें AMOLED डिस्प्ले की जगह IPS LCD का यूज किया है जो कई लोगों को निराश कर सकता है.
इसमें दी गई LCD स्क्रीन के वीडियो प्लेबैक और गेमिंग एक्सपीरियंस परफॉर्मेंस से कम नहीं होंगे. आप इसमें आराम से 1080p वीडियो को ऑनलाइन देख सकते हैं. डार्क ब्लैक सीन देखते समय आपको AMOLED डिस्प्ले की याद आ सकती है. इसके डिस्प्ले का ब्राइटनेस लेवल एवरेज है.
ये भी पढ़ें:- Dyson V12 Vacuum Cleaner Review: ऑल इन वन वैक्यूम क्लीनर, इफेक्टिव और पावरफुल

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











