
Team India: 24 ICC टूर्नामेंट मैचों में भारत ने जीते 23 मैच, एक साल में जीता दूसरा खिताब
AajTak
टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी जीतकर अपना दबदबा कायम रखा है. पिछले तीन आईसीसी टूर्नामेंट में भारत ने 24 में से 23 मैच जीते हैं. 2023 वनडे वर्ल्ड कप में 10, 2024 टी20 वर्ल्ड कप में 8 और चैंपियंस ट्रॉफी में 5 मैच जीते. रोहित शर्मा और विराट कोहली के अनुभव के साथ स्पिनरों के शानदार प्रदर्शन ने टीम को सफलता दिलाई है. VIDEO

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











