
TDP को खुला ऑफर, डिप्टी स्पीकर पद की डिमांड... क्या स्पीकर चुनाव में विपक्ष BJP को उलझा पाने की स्थिति में है?
AajTak
लोकसभा स्पीकर के चुनाव को लेकर बीजेपी एक्टिव है तो वहीं विपक्ष ने एनडीए के घटक टीडीपी को कैंडिडेट उतारने की स्थिति में समर्थन का ऑफर दे दिया है. टीडीपी को ऑफर देकर क्या विपक्ष स्पीकर चुनाव में बीजेपी को उलझा पाएगा? जानिए लोकसभा का नंबरगेम क्या है.
सरकार गठन के बाद अब लोकसभा स्पीकर के चुनाव की बारी है. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की अगुवाई वाले सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की कोशिश आम राय बनाने की है. बीजेपी ने इसके लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को जिम्मेदारी दी है कि वो सहयोगी पार्टियों के साथ ही विपक्षी दलों से बात कर स्पीकर को लेकर आम सहमति बनाने का प्रयास करें. वहीं, विपक्ष इसे पिछली लोकसभा में रिक्त रहे डिप्टी स्पीकर पद के लिए सरकार पर दबाव बनाने के लिए मौके की तरह देख रहा है. विपक्षी इंडिया ब्लॉक के नेता बार-बार ये कह रहे हैं कि डिप्टी स्पीकर का पद विपक्षी गठबंधन की किसी पार्टी को नहीं मिला तो हम स्पीकर के लिए चुनाव में उम्मीदवार उतारेंगे.
विपक्ष बार-बार इस बात पर भी जोर दे रहा है कि स्पीकर पद के लिए चंद्रबाबू नायडू की अगुवाई वाली तेलुगु देशम पार्टी (टीडी) और नीतीश कुमार की जनता दल (यूनाइटेड) को कोशिश करनी चाहिए. शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सांसद संजय राउत कह चुके हैं कि स्पीकर के लिए टीडीपी अगर उम्मीदवार उतारती है तो हम यह सुनिश्चित करने की कोशिश करेंगे कि इंडिया ब्लॉक की पार्टियों का समर्थन उसे मिले. अब सवाल ये उठ रहे हैं कि स्पीकर चुनाव के लिए टीडीपी को इंडिया ब्लॉक के ऑफर से क्या बीजेपी का गणित उलझेगा? स्पीकर चुनाव में विपक्ष के लिए कितनी संभावनाएं हैं और लोसकसभा का नंबरगेम क्या है?
टीडीपी को इंडिया ब्लॉक के ऑफर के पीछे क्या
सबसे पहले बात टीडीपी को इंडिया ब्लॉक के ऑफर की. ऐसी चर्चा थी कि टीडीपी स्पीकर का पद चाहती है. हालांकि, बीजेपी ने साफ संदेश दे दिया है कि स्पीकर की कुर्सी पार्टी अपने पास ही रखेगी. अब विपक्ष की रणनीति चंद्रबाबू नायडू की महत्वाकांक्षा को हवा देकर यह नैरेटिव सेट करने की है कि एनडीए में सरकार बनते ही फूट शुरू हो गई. चंद्रबाबू की टीडीपी और नीतीश कुमार की जेडीयू इन चुनावों में किंगमेकर बनकर उभरे हैं. विपक्षी पार्टियों को शायद यह लगता है कि नायडू छिटक आए तो मोदी सरकार 3.0 का संख्याबल 293 से घटकर 277 पर आ जाएगा जो बहुमत के लिए जरूरी 272 से महज पांच अधिक है.
स्पीकर चुनाव में विपक्ष के लिए कितनी संभावनाएं
लोकसभा स्पीकर के चुनाव में विपक्षी गठबंधन को भी पता है कि उसके लिए कितनी संभावनाएं हैं. विपक्ष की मंशा मजबूती का संदेश देने की है. विपक्ष बार-बार डिप्टी स्पीकर का पद किसी विपक्षी पार्टी को देने की मांग कर रहा है. लोकसभा में यह परंपरा भी रही है कि स्पीकर की पोस्ट सत्ताधारी दल या गठबंधन के पास रही है तो वहीं डिप्टी स्पीकर की कुर्सी विपक्षी पार्टी या विपक्षी गठबंधनों के हिस्से जाता रहा है. पिछली लोकसभा के कार्यकाल में पूरे पांच साल तक डिप्टी स्पीकर का पद खाली रहा था. अब विपक्ष की रणनीति सरकार को इस बात के लिए तैयार करने की है कि अगर वह आम सहमति से स्पीकर चुनना चाहती है तो उसे डिप्टी स्पीकर का पद विपक्ष को देने की परंपरा का भी पालन करना होगा.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









