
Tata Nexon EV Price Hike: महंगी हुई देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार, इतने बढ़े दाम
AajTak
देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार (India's Best Selling Electric Car) टाटा नेक्सन ईवी अब पहले से महंगी हो गई है. कंपनी ने इसके दाम में अच्छी-खासी बढ़ोत्तरी की है. ये खबर पढ़ें...
टाटा मोटर्स की टाटा नेक्सन ईवी (Tata Nexon EV) के दाम बढ़ गए हैं. कीमतों में ये इजाफा इसके सभी वैरिएंट पर हुआ है. Tata Nexon EV के दाम अब पहले से 25,000 रुपये तक बढ़ गए हैं. अभी बाजार में इसके 5 वैरिएंट मौजूद हैं. पहले Tata Nexon EV की एक्स-शोरूम कीमत 14.29 लाख रुपये से शुरू होती थी. अब इसकी कीमत 14.54 लाख रुपये से शुरू होगी.
जानें Tata Nexon EV के अलग-अलग वैरिएंट के दाम
टाटा नेक्सन ईवी (Tata Nexon EV) के 5 वैरिएंट XM, XZ Plus, XZ Plus Luxury, Dark XZ और Dark XZ Plus Luxury हैं. इनकी नई कीमतें ये हैं...
Tata Nexon EV XM- 14.54 लाख रुपयेXZ Plus- 15.95 लाख रुपये XZ Plus Luxury- 16.95 लाख रुपयेDark XZ- 16.29 लाख रुपयेDark XZ Plus Luxury- 17.15 लाख रुपये
Tata Nexon EV देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार है. इसकी लॉन्च से अब तक Tata Motors इसकी 13,500 से ज्यादा यूनिट बेच चुकी है. इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में इसका मार्केट शेयर 96% है.
रफ्तार की जादूगर है Nexon EV

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.












