
Tata Motors Share: बड़े-बड़े एक्सपर्ट्स बोले- खरीद लो टाटा का ये शेयर, 800 के पार जाएगा... कंपनी की तगड़ी कमाई
AajTak
कोरोना संकट के दौरान मार्च- 2020 में टाटा मोटर्स के शेयर (Tata Motors Share) गिरकर 70 रुपये तक पहुंच गया था. जो अभी बढ़कर 646 रुपये पर कारोबार कर रहा है. एक साल में शेयर में 52 फीसदी का रिटर्न दिया है.
टाटा ग्रुप (Tata Group) की कंपनी टाटा मोटर्स (Tata Motors) शेयर बाजार के निवेशकों के लिए चहेते स्टॉक्स में से एक है. क्योंकि पिछले कुछ वर्षों में इस कंपनी ने निवेशकों को उम्मीद से ज्यादा रिटर्न बनाकर दिया है. अब फिर से शेयरों में तेजी देखी जा रही है. इसके पीछे कंपनी की कमाई में जोरदार इजाफा है. दूसरी तिमाही में शानदार नतीजे के बाद एक साथ कई ब्रोकरेज ने Buy की रेटिंग दी है, और बड़ा टारगेट सेट किया है.
टाटा मोटर्स के शेयर में तेजी का टारगेट
शुक्रवार को टाटा मोटर्स के शेयर 1.63 फीसदी बढ़कर 646.80 रुपये पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान स्टॉक 666 रुपये के स्तर तक गया. वहीं, शेयर का 52 वीक हाई 677 रुपये है. कोरोना संकट के दौरान मार्च- 2020 में टाटा मोटर्स के शेयर (Tata Motors Share) गिरकर 70 रुपये तक पहुंच गया था. जो अभी बढ़कर 646 रुपये पर कारोबार कर रहा है. एक साल में शेयर में 52 फीसदी का रिटर्न दिया है.
दरअसल, इस तेजी के पीछे दूसरी तिमाही के दमदार नतीजे हैं. अब एक्सपर्ट्स का मानना है कि यहां से भी टाटा मोटर्स के शेयर में तेजी आएगी. विदेशी ब्रोकरेज हाउस CLSA ने खरीदारी की रेटिंग के साथ 803 रुपये का टारगेट दिया है. इसी तरह जेफरीज ने भी 800 प्रति शेयर के टारगेट प्राइस के साथ स्टॉक को खरीदने की सलाह दी है. कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने टाटा मोटर्स के टारगेट प्राइस को 600 रुपये से बढ़ाकर 630 रुपये कर दिया है.
दमदार नतीजे के बाद शेयर में तूफानी तेजी
इसके अलावा ब्रोकरेज फर्म नुवामा इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने सबसे ज्यादा 840 रुपये टारगेट प्राइस दिया है. ब्रोकरेज का कहना है कि बिक्री में सुधार, मार्जिन बढ़ने और कर्ज में कमी की संभावना से शेयर में तेजी का अनुमान है. प्रभुदास लीलाधर ने टाटा मोटर्स के लिए बॉय की रेटिंग को बरकरार रखा है. जबकि टारगेट प्राइस 760 से बढ़ाकर 785 प्रति शेयर कर दिया है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











