
Tata ने 1942 में तैयार की ये ‘लड़ाकू कार’, World War-II में बनी ‘मित्र देशों’ की ताकत
AajTak
देश में आज जब ‘आत्मनिर्भर भारत’ की मुहिम चल रही है, तब ये कहानी बताना बहुत जरूरी हो जाता है. द्वित्तीय विश्वयुद्ध के दौरान एक वक्त ऐसा भी आया, जब मित्र देशों (Allied Powers) के लिए Tata Group ने ना सिर्फ लड़ाकू कारें बनाई, बल्कि 110 वैरायटी का युद्धक स्टील भी बनाया. इतना ही नहीं टाटा की लड़ाकू कारें धुरी राष्ट्रों के खिलाफ इस लड़ाई में निर्णायक साबित हुईं. इन्हें तब Tatanagar के नाम से जाना गया.
‘आत्मनिर्भर भारत’ बनाने में देश की कंपनियों का योगदान कितना अहम हो सकता है, इसकी बानगी Tata Group के इतिहास में मिलती है. भारत को एक स्टील प्लांट से लेकर लक्जरी होटल और एयरलाइंस तक देने वाले टाटा समूह के लिए एक वक्त ऐसा भी आया जब वो द्वितीय विश्वयुद्ध में मित्र देशों की ताकत बन गया. हथियारों और लड़ाकू वाहनों की कमी से जूझते मित्र देशों को भारत की ओर ताकना पड़ा. टाटा समूह ने यहां भी अपनी काबिलियत दिखाई और उसके साइंटिस्ट ने अलग-अलग प्रयोग करके स्टील की 110 वैरायटी तैयार की, जिसने World War II में मित्र देशों की विजेता का ताज पहनाने में अपना योगदान दिया.
चलिए पहले यहां आपको बता देते हैं कि मित्र देश और धुरी राष्ट्र आखिर हैं क्या, ताकि कहानी आगे समझने में आसान हो. तो द्वितीय विश्वयुद्ध में दुनिया के तमाम देश दो गुट में लड़ रहे थे. इनमें ब्रिटेन, अमेरिका और सोवियत यूनियन (Russia) की अगुवाई में जो गुट बना उसे ‘मित्र देश’ (Allied Powers) कहा गया. वहीं दूसरे गुट में एडोल्फ हिटलर का जर्मनी, बेनिटो मुसोलिनी का इटली और इंपीरियल जापान शामिल था. इन्हें ‘धुरी राष्ट्र’ (Axis Powers) कहा गया.
Tata का सारा उत्पादन जाने लगा युद्ध में
द्वितीय विश्वयुद्ध साल 1939 में शुरू हुआ. एडोल्फ हिटलर की अगुवाई में ‘कारपेट बॉम्बिंग’ जैसे कदम ने यूरोप में भारी तबाही मचाई. युद्ध का उन्माद जैसे-जैसे बढ़ता गया, यूरोप में हथियार और अन्य सामानों की कमी होने लगी. तब बचाव के लिए स्टील का उपयोग बड़े पैमाने पर होता था. ऐसे में भारत, जो उस समय ब्रिटिश साम्राज्य का हिस्सा था, तब उसकी ओर भी स्टील उत्पादन के लिए देखा जाने लगा. भारत में सबसे बड़ा स्टील कारखाना उस समय Tata Group के पास जमशेदपुर में था और Tata Steel की फैक्ट्री का सारा उत्पादन द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान Allied Powers के काम आने लगा.
Tata ने बनाया 110 तरह का स्टील
द्वितीय विश्वयुद्ध की जरूरतों को देखते हुए टाटा स्टील में अलग-अलग लेवल पर काम हुआ. टाटा स्टील के साइंटिस्ट्स ने उस दौरान गहन रिसर्च किया और द्वितीय विश्वयुद्ध के 5 सालों के दौरान 110 तरह की स्टील वैरायटी तैयार की. इतना ही नहीं टाटा ने तब 1000 टन आर्मर प्लेट (बख्तरबंद तैयार करने में इस्तेमाल होने वाला स्टील) हर महीने तैयार की. इसके लिए 1942 में एक फैक्ट्री अलग से तैयार की गई. वहीं 1943 में एक बेन्ज़ोल रिकवरी प्लांट लगाया गया, जिसमें टोलूइन तैयार किया जाता था. टोलूइन का उपयोग विस्फोटक तैयार करने में होता था.

कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो 1 अप्रैल से आपको इसके लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे. टाटा मोटर्स ने अपनी पेट्रोल, डीजल और सीएनजी कार्स की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. मर्सिडीज-बेंज और बीएमडब्लू ने भी कीमतों में इजाफा का ऐलान किया है. संभव है कि दूसरी कंपनियां भी जल्द ही प्राइस हाइक का ऐलान कर सकती हैं.

टाटा मोटर्स ने अपनी नई और अफोर्डेबल ऑल व्हील ड्राइव कार लॉन्च कर दी है. कंपनी ने टाटा हैरियर ईवी का क्वाड व्हील ड्राइव वाला सस्ता वेरिएंट लॉन्च किया है. पहले ये फीचर सिर्फ टॉप वेरिएंट में मिलता था. अब कंपनी ने इसे सेकंड टॉप वेरिएंट में जोड़ा है, जो पिछले वर्जन के मुकाबले 2.5 लाख रुपये कम कीमत पर मिलेगा. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.










