
Tata की इस कंपनी को तगड़ा झटका... हफ्तेभर में 50000 करोड़ रुपये स्वाहा, HDFC-रिलायंस का भी बुरा हाल
AajTak
TOP-10 Most Valued Firms Market Cap : Sensex की टॉप-10 कंपनियों के मार्केट कैप (Market Cap) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 1,93,181.15 करोड़ रुपये घट गया. पिछले सप्ताह बीएसई का सेंसेक्स 1,614.82 अंक या 2.46 फीसदी की गिरावट में रहा.
एक ओर जहां इजरायल और हमास के बीच जंग (Israel-Hamas War) तेज होती जा रही है, तो वहीं दूसरी ओर इसका असर दुनियाभर के बाजारों पर भी लगातार बढ़ता जा रहा है. भारतीय शेयर बाजार (Share Market) की अगर बात करें तो लगातार दूसरे सप्ताह सेंसेक्स की टॉप-10 कंपनियां घाटे में रहीं और स्टॉक मार्केट निवेशकों की करोड़ों की संपत्ति डूब गई. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के 30 शेयरों वाले सेंसेक्स (BSE Sensex) पर लिस्टेड कंपनियों के कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन में बीते सप्ताह 1.93 लाख करोड़ रुपये की कमी आई. इस बीच लिस्ट में शामिल टाटा ग्रुप की आईटी कंपनी टीसीएस (TCS) के निवेशकों को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा है.
TCS के निवेशकों के पसीने छूटे Sensex की टॉप-10 कंपनियों के मार्केट कैप (Market Cap) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 1,93,181.15 करोड़ रुपये घट गया. पिछले सप्ताह बीएसई का सेंसेक्स 1,614.82 अंक या 2.46 फीसदी की गिरावट में रहा. इस दौरान शेयर बाजार में आई सुनामी के कारण Tata Group की टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज का मार्केट कैपिटलाइजेशन (TCS MCap) घटकर 12,25,983.46 करोड़ रुपये पर आ गया.
एक सप्ताह में पड़े कारोबारी दिनों में टीसीएस के निवेशकों की 52,580.57 करोड़ रुपये की संपत्ति स्वाहा हो गई. इससे पिछले हफ्ते भी टीसीएस के निवेशकों को बड़ा घाटा हुआ था और कंपनी का मार्केट कैप 27,827.08 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ कम होकर 12,78,564.03 करोड़ रुपये रह गया था.
HDFC-Reliance को भी घाटा इस अवधि में टीसीएस के बाद सबसे ज्यादा नुकसान मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के नेतृत्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Reliance Industries) और एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) के शेयरहोल्डर्स को हुआ है. एक ओर जहां एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैपिटलाइजेशन 40,562.71 करोड़ रुपये घटकर 11,14,185.78 करोड़ रुपये रह गया, तो वहीं RIL MCap में 22,935.65 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 15,32,595.88 करोड़ रुपये रह गया.
अन्य लिस्टेड कंपनियों को इतना नुकसान जैसा कि बताया कि सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी 10 कंपनियों की मार्केट वैल्यू में गिरावट देखने को मिली है. इसमें शामिल इंफोसिस का मार्केट कैप (Infosys MCap) 19,320.04 करोड़ रुपये कम होकर 5,73,022.78 करोड़ रुपये, जबकि भारती एयरटेल की मार्केट वैल्यू (Bharti Airtel Market Cap) 17,161.01 करोड़ रुपये के नुकसान के साथ 5,13,735.07 करोड़ रुपये पर आ गया.
इसके अलावा बजाज फाइनेंस का एमकैप (Bajaj Finance MCap) 15,759.95 करोड़ रुपये घटकर 4,54,814.95 करोड़ रुपये, तो वहीं ICICI Bank MCap 13,827.73 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 6,39,292.94 करोड़ रुपये रह गया.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







