
Tata की इस कंपनी का रिटर्न 1100% से ज्यादा; अभी इतने रुपये का है शेयर!
AajTak
Tata Group की कंपनियां अपने निवेशकों को हमेशा बढ़िया रिटर्न देने के लिए जानी जाती है. इस कड़ी में टाटा की एक और कंपनी जुड़ गई है जिसके शेयरधारकों को 1 साल में 1,100% से अधिक रिटर्न मिला है.
Tata Group की कंपनियां अपने निवेशकों को हमेशा बढ़िया रिटर्न देने के लिए जानी जाती हैं. इस कड़ी में टाटा की एक और कंपनी जुड़ गई है जिसके शेयरधारकों को 1 साल में 1,100% से अधिक रिटर्न मिला है. Tata Teleservices (Maharashtra) Limited का शेयर एक साल पहले BSE पर 9 जून को 3.82 रुपये पर बंद हुआ था. शुक्रवार को बीएसई पर ये 46.95 रुपये तक पहुंच गया. इस तरह इसके प्राइस में 1,129% का रिकॉर्ड रिटर्न मिला है. Tata की इस मिड कैप कंपनी के शेयर में जिस किसी व्यक्ति ने सालभर पहले 1 लाख रुपये का निवेश किया होगा, आज उसे 11.29 लाख रुपये मिलेंगे.More Related News













