
Tamilnadu : जलीकट्टू के दौरान 14 साल के बच्चे की मौत, पेट में लगा था बैल का सींग
AajTak
तमिलनाडु (Tamilnadu) के धर्मपुरी (Dharmpuri) में जलीकट्टू (Jallikattu) देखने गए नाबालिग लड़के को बैल ने चोटिल कर दिया. इलाज के लिए अस्पताल ले जाए गए बच्चे की मौत हो गई. 14 साल के गोकुल की मौत के बाद से उसके घर में मातम छाया हुआ है. गोकुल अपने रिश्तेदारों के साथ जलीकट्टू देखने के लिए गया हुआ था. पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
दरअसल, धर्मपुरी के थगंगम गांव में 14 साल का गोकुल अपने रिश्तेदारों के साथ जलीकट्टू देखने गया हुआ है. बिल के दौरान एक बैल ने गोकुल के पेट में सींग मार दिया था. बैल के हमले में गंभीर घायल हुए गोकुल को तुरंत ही धर्मपुरी जिला अस्पताल ले जाया गया. मगर, जांच के बाद डॉक्टरों ने गोकुल को मृत घोषित कर दिया.
देखें वीडियो...
घर में पसरा मातम
गोकुल की मौत की खबर सुनकर अस्पताल में मौजूद उसके परिवार और रिश्तेदारों में मातम छा गया. सभी फूट-फूटकर रोने लगे. पुलिस को घटना की जानकारी दी गई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि घटना के वीडियो की जांच की जा रही है. पता लगाया जा रहा है कि गोकुल की किस तरह से चोट लगी, जिसके बाद उसकी मौत हो गई.
जलीकट्टू के दौरान यह चौथी मौत

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











