
Taliban: सिंगर को घर से खींचकर ले गए, फिर तालिबानियों ने सिर में मारी गोली
AajTak
अफगानिस्तान में कब्जे के बाद तालिबान का आंतक जारी है. तालिबान के लड़ाके ने अफगान के लोक गायक की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली मारकर हत्या कर दी. लोक गायक के परिवार ने रविवार को यह जानकारी दी.
अफगानिस्तान में कब्जे के बाद तालिबान का खौफ हर तरफ है. तालिबानियों ने अफगान के लोक गायक की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली मारकर हत्या कर दी. लोक गायक के परिवार ने रविवार को यह जानकारी दी. तालिबानियों ने कंधार के बेलवेदर प्रांत में टेलीविजन और रेडियो पर संगीत और महिलाओं की आवाज को गैरकानूनी घोषित करने के बाद हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया. (फोटो/Twitter/Andarabi) बेवसाइट डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार लोक गायक फवाद अंद्राबी को शुक्रवार को अंद्राबी घाटी में गोली मारी गई. गोली मारने से पहले उन्हें घर से बाहर घसीटकर लाया गया. इस हत्या ने एक्टिविस्ट के बीच यह चिंता फिर से जगा दी है कि तालिबान फिर से 1996 जैसा दमनकारी शासन चलाने लगेगा.(फोटो/Twitter/Andarabi) अंद्राबी घाटी काबुल से करीब 100 किलोमीटर उत्तर में बगलान प्रांत में है, जिसे 15 अगस्त को तालिबान ने फिर से अपने कब्जे में ले लिया था. तालिबान के कब्जे के बाद से घाटी में उथल-पुथल देखी गई, क्षेत्र के कुछ जिले तालिबान शासन का विरोध जताने वाले मिलिशिया लड़ाकों के नियंत्रण में आ गए थे. (फोटो/Twitter/Andarabi)More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












