
Taliban में सिर फुटौव्वल! देखें Haqqani और बरादर ग्रुप के बीच क्यों खिंच गईं तलवारें?
AajTak
अफगानिस्तान में सरकार बनाने के बाद तालिबान के दो गुटों में झगड़े की खबरें सामने आई थीं. तालिबान के अलग-अलग गुटों के समर्थकों में राष्ट्रपति पैलेस में ही झगड़ा हुआ, जिसके बाद बड़े लीडर्स को मामला शांत करवाना पड़ा. ये तब हुआ है जब हाल ही में तालिबान ने अपनी सरकार का ऐलान किया है. तालिबान के भीतर आंतरिक फूट की खबरों के बीच, सितंबर की शुरुआत में काबुल में राष्ट्रपति भवन में कैबिनेट को लेकर अहम बैठक हो रही थी. इस वीडियो में समझें क्यों हक्कानी और बरादर ग्रुप के बीच तलवारें खिंच गईं हैं.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











