Tajinder Bagga Arrest: BJP नेता बग्गा गिरफ्तार... दिल्ली तक पहुंची पंजाब पुलिस!
AajTak
Tajinder Bagga Arrest: शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे बीजेपी प्रवक्ता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा के घर पर जबरदस्त हलचल मची. पंजाब पुलिस ने दल-बल के साथ दस्तक दी. घर से तेजिंदर को उठाया और अपने साथ ले गई. दिल्ली में बीजेपी नेता तेजिंदर सिंह बग्गा की गिरफ्तारी पर जमकर सियासी बवाल शुरू हो गया है. इस मामले में आज सुबह से हाईप्रोफाइल ड्रामा दिखा. पहले पंजाब पुलिस दिल्ली आई, बग्गा को गिरफ्तार किया. उन्हें मोहाली ले जाने की तैयारी थी लेकिन हरियाणा पुलिस ने पंजाब पुलिस की गाड़ी को कुरूक्षेत्र में ही रोक दिया. देखें वीडियो.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










