
Taj Mahal Controversy: कोर्ट की सख्त टिप्पणी, 'इतिहास क्या आपके मुताबिक पढ़ा जाएगा?'
AajTak
आज मंदिर-मस्जिद की जंग में 3 मोरचों पर अदालती लडाई जारी है. वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद विवाद पर फैसला बस आ गया है. लेकिन मथुरा पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अपना इरादा साफ कर दिया है. कोर्ट ने कह दिया है कि 4 महीने मे मथुरा विवाद से जुडे तमाम मामलों को निपटारा किया जाए. ताजमहल विवाद में भी इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने फटकार लगाते हुए कहा है कि पीआईएल का गलत इस्तेमाल नहीं होना चाहिए. कोर्ट ने पूछा है कि बंद कमरों के बारे में पूछने वाले आप कौन होते हैं. ताजमहल में 22 कमरों के राज का मामला इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में पहुंचा, तो कोर्ट ने पीआईएल दायर करने वाले को जबरदस्त फटकार लगाई. कोर्ट ने याचिकाकर्ता से पूछा कि बंद कमरे खुलवाने वाले आप कौन होते हैं.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










