
Taiwan: 7 साल के बच्चे को Judo Class में 27 बार जमीन पर पटका गया था, मौत के बाद उठे ये सवाल
Zee News
7 year old boy thrown 27 times during judo class dies in Taiwan: बच्चे की मां ने कहा, 'वो 70 दिनों से ICU में था. मंगलवार की रात डॉक्टरों ने बताया कि उसका ब्लड प्रैशर और हार्ट बीट कम हो रही है. जिसके बाद ये फैसला लिया गया.'
ताइपे: ताइवान (Taiwan) में एक हैरान करने वाला सामने आया है. जहां सात साल के एक मासूम बच्चे के साथ हुई सख्ती की वजह से उसकी जान चली गई. वहीं इस मौत की वजह उसे मिली एक सजा और सख्त ट्रेनिंग को भी माना जा रहा है. आपको बता दें कि ये नन्हा मासूम 70 दिन तक आईसीयू (ICU) में मौत के साथ जंग लड़ रहा था. इस मामले में बच्चे के कोच को आरोपी बनाया गया है जो फिलहाल जमानत पर बाहर है. आपको बता दें कि जब डॉक्टरों ने उसकी हालत को लेकर जवाब दे दिया तब उसके परिजनों ने उसे आईसीयू से निकालने का फैसला लिया. बच्चे की मौत के बाद अब जूडो कोच के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है. दरअसल जूडो प्रैक्टिस के दौरान सात साल के इस मासूम को उसके सीनियर ने 27 बार जमीन पर पटका था, जिसके चलते उसे ब्रेन हैमरेज हो गया. कई दिनों बाद आखिर वो मासूम जिंदगी की जंग हार गया.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.

Boeing P-8I Neptune Aircraft: Boeing P-8I Neptune विमानों की अतिरिक्त खरीद की जा रही है. इससे लंबी दूरी की एंटी-सबमरीन वॉरफेयर (ASW), समुद्री निगरानी और समुद्री हमले की क्षमता को मजबूत करेगी. यह विमान अमेरिकी कंपनी Boeing द्वारा बनाए जाते हैं. इन 6 विमानों के शामिल होने के बाद भारतीय नौसेना के पास कुल 18 P-8I विमान हो जाएंगे. इससे भारत, अमेरिका के बाद, इस विमान परिवार का दूसरा सबसे बड़ा ऑपरेटर बन जाएगा.








