
T20 World Cup: हार्दिक पंड्या बोले- 'फिनिशर’ के तौर पर सारा भार मेरे कंधों पर होगा, धोनी के बारे में ऐसा कहा
AajTak
टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या का मानना है कि टी20 विश्व कप उनके करियर की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है. पिछले साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने वाले धोनी के बिना भारत का यह पहला टी20 विश्व कप है.
टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने टी20 वर्ल्ड कप अभियान से पहले बड़ी बात कही है. पंड्या का मानना है कि टी20 विश्व कप उनके करियर की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है, क्योंकि ‘लाइफ कोच और भाई ’ महेंद्र सिंह धोनी की गैर मौजूदगी में एक ‘फिनिशर’ के तौर पर सारा भार उनके कंधों पर होगा. ‘ईएसपीएन क्रिकइन्फो की क्रिकेट मंथली’ को दिए गए इंटरव्यू में पंड्या ने अपने जीवन की कई चुनौतियों और धोनी के साथ असाधारण तालमेल पर बात की.

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.












