
T20 World Cup: वर्ल्ड कप से पहले विकेटकीपर को लेकर कन्फ्यूज टीम इंडिया, ये प्रयोग फेल... आगे क्या?
AajTak
टी20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया को अब इस फॉर्मेट के महज 3 ही मैच खेलने हैं. लेकिन, टीम इंडिया के वर्ल्ड कप का कॉम्बिनेशन अभी तक क्लियर नहीं है. विकेटकीपर्स के मामले में टीम इंडिया का मैनेजमेंट ज्यादा कंफ्यूज दिख रहा है. इसे बड़े टूर्नामेंट में विकेटकीपर कौन होगा, इस पर अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं हैं.
Team India Wicketkeeper in T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले अब टीम इंडिया को 'क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट' में महज 3 ही मैच खेलने हैं. ये मैच टीम इंडिया अफगानिस्तान के खिलाफ खेलेगी. इसके बाद टी20 के लिहाज से टीम इंडिया के खिलाड़ी IPL- 2024 में खेलते हुए दिखेंगे. फिर टीम इंडिया के सूरमा वेस्टइंडीज और अमेरिका में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में खेलने उतरेंगे.
टी20 वर्ल्ड कप 4 जून से 30 जून तक वेस्टइंडीज और अमेरिका में होगा. ऐसे में प्लेइंग इलेवन में सबसे जद्दोजहद विकेटकीपर के सेलेक्शन को लेकर होगी. जो दिख भी रही है. भारत ने हाल में साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया खिलाफ टी20 सीरीज में ईशान किशन और जितेश शर्मा को ट्राय किया.
लेकिन इन दोनों ही कीपर्स का टुकड़ों में प्रदर्शन अच्छा रहा. ईशान किशन ने तो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में 58, 52 और 0 रन बनाए और बतौर विकेटकीपर एक कैच पकड़ा. इसके बाद उस सीरीज के बाकी बचे मैच जोकि रायपुर और बेंगलुरु में हुए, वहां टीम मैनेजमेंट ने जितेश शर्मा को मौका दिया, जिन्होंने 35 और 24 रन बनाए, पर जितेश विकेट के पीछे सफलता पाने में असफल रहे.
जितेश को इसके बाद अफ्रीका दौरे पर भी मौका मिला. पहला मैच बारिश के कारण धुल गया, लेकिन अन्य दो मैचों में 1 और 4 रन बना सके. 14 दिसंबर को तो वो बेहद दुर्भाग्यशाली तरीके से हिट विकेट हो गए.
अब सवाल ये कि वर्ल्ड कप में कौन होगा कीपर?

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











