
T20 World Cup में भारत-पाक मैच के लिए श्रीलंका रवाना हुई टीम इंडिया, एयरपोर्ट पर क्यों गुस्साए सूर्यकुमार यादव?
ABP News
Indian Team Leaves For Sri Lanka: भारतीय क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला खेलने के लिए श्रीलंका रवाना हो चुकी है.
Indian Team Leaves For Sri Lanka, IND vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 27वां लीग मैच भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी, रविवार को श्रीलंका के कोलंबो स्थित आर प्रेमदास स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच के लिए सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया श्रीलंका के लिए रवाना हो चुकी है. बता दें कि टीम इंडिया ने शुरुआती दो लीग मैच भारत में खेले थे.
टीम इंडिया के श्रीलंका रवाना होने का वीडियो सामने आया, जिसमें एक जगह पर भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव गुस्से में नजर आए. तो आइए जानते हैं कि सूर्या को एयरपोर्ट पर गुस्सा क्यों आया. इसके अलावा भारत-पाकिस्तान मैच की टाइमिंग पर भी बात करेंगे.
तो वीडियो में देखा जा सकता है कि एक फैन सूर्या का हाथ छू लेता है, जिसके बाद भारतीय कप्तान बड़े गुस्से में उस शख्स को घूरते हुए आगे बढ़ जाते हैं. सूर्या के चेहरे पर गुस्सा साफतौर पर नजर आ रहा था.
#WATCH | ICC T20 World Cup: Indian Cricket Team leaves for Sri Lanka's Colombo from Delhi airport India will face Pakistan on February 15 at the R. Premadasa Stadium in Colombo. pic.twitter.com/06aSHtdFhb













