
Dhurandhar India: 'जरूरी है हाथ मिलाएं...', भारत-पाक मैच पर शोएब अख्तर का बड़ा बयान, कारगिल युद्ध तक पहुंची बात
ABP News
Shoaib Akhtar on IND vs PAK Match: शोएब अख्तर ने भारत-पाकिस्तान मैच पर ABP News से खास बातचीत करते हुए कारगिल युद्ध तक बात पहुंचा दी.
टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 15 फरवरी, रविवार को श्रीलंका को कोलंबो में खेला जाएगा. इस महामुकाबले को लेकर चर्चा काफी तेज है. इस चर्चा में पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज शोएब अख्तर भी अपनी बात रखते नजर आए. अख्तर ने ABP News से खास बातचीत करते हुए दोनों टीमों के हाथ मिलाने की बात कही. बात सिर्फ हाथ मिलाने तक सीमित नहीं रही, बल्कि अख्तर अपनी बात को कारगिल युद्ध तक लेकर चले गए.
बता दें कि हमारे शो में अख्तर के साथ पैनल में मोहम्मद कैफ भी नजर आए. मुकाबले को लेकर बात चल रही थी कि अख्तर ने दोनों टीमों को जोड़ने की बात कही. अख्तर ने कहा, "मैं बार-बार इस बात की कोशिश करता हूं कि यह जरूरी है कि हाथ मिलाएं."
शोएब अख्तर ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, "यह कैसे हो सकता है कि यार 1999 की कारगिल की वॉर हो रही है और हम मैच खेल रहे हैं."
पहले पाकिस्तान सरकार की तरफ से मना कर दिया गया था कि उनकी टीम टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मुकाबला नहीं खेलेगी, लेकिन फिर बाद में पाक टीम खेलने के लिए तैयार हो गई. इस पर अख्तर ने कहा, "मैं हमेशा जोड़ने की बात करूंगा, तोड़ने की बात नहीं करूंगा. मैं इस हक में भी था कि अगर पाकिस्तान ने स्टैंड ले लिया है, तो हमें भी साथ देना पड़ेगा, क्योंकि पाकिस्तान सरकार ने स्टैंड लिया."













