
बारिश में धुल जाएगा भारत-पाकिस्तान का मैच? श्रीलंका में 15 फरवरी को खराब मौसम का अलर्ट! जानें अपडेट
ABP News
IND vs PAK T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप में 15 फरवरी को भारत-पाकिस्तान का मुकाबला श्रीलंका में खेला जाएगा. लेकिन मैच के दिन श्रीलंका में बारिश का अलर्ट सामने आया है.
IND vs PAK T20 World Cup 2026 Weather Forecast: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 15 फरवरी (रविवार) को श्रीलंका के कोलंबो में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जाएगा. बड़ी मुश्किल से पाकिस्तान यह मैच खेलने के लिए तैयार हुआ, अब मुकाबले पर बारिश का खतरा मंडराने लगा. दरअसल श्रीलंका के अधिकारियों ने 15 और 16 फरवरी के लिए मौसम की चेतावनी जारी की है, जो क्रिकेट फैंस के लिए दिल तोड़ने वाली हैं.
एक्यूवेदर के मुताबिक, मैच के दिन करीब 4 घंटे की बारिश होने के अनुमान जताए जा रहे हैं. बात सिर्फ बारिश तक नहीं रुक रही है, बल्कि 26% तूफान आने के भी आसार जताए जा रहे हैं. यह खबर वाकई क्रिकेट फैंस का दिल तोड़ सकती है. क्रिकेट प्रेमी लंबे वक्त से भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले का इंतजार कर रहे थे.
बता दें कि पहले पाकिस्तान सरकार की तरफ से भारत के खिलाफ मुकाबला खेलने से इनकार कर दिया गया था. पाक सरकार ने आधिकारिक तौर पर एलान करते हुए कहा था कि उनकी टीम टी20 वर्ल्ड कप में तो हिस्सा लेगी, लेकिन भारत के खिलाफ मुकाबले के लिए मैदान पर नहीं उतरेगी.
75% chance of the rain on the 15th February, Pak-Ind match day. pic.twitter.com/Mk0CI71DVA













