
NZ vs CAN T20 World Cup: कनाडा के युवराज ने रचा इतिहास, टी20 वर्ल्ड कप में शतक ठोकने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने
ABP News
New Zealand vs Canada T20 World Cup: कनाडा के ओपनर बल्लेबाज युवराज सामरा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ करो या मरो मुकाबले में 110 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली. इस पारी में उन्होंने 6 छक्के और 11 चौके लगाए.
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कनाडा के सलामी बल्लेबाज युवराज सामरा ने ऐतिहासिक शतक लगाया है. उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ करो या मरो मुकाबले में 65 गेंदों में 110 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 6 छक्के और 11 चौके जड़े. युवराज टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं. युवराज सामरा के पिता ने उनका नाम युवराज सिंह के नाम पर रखा था.
एमए चिदंबरम स्टेडियम में कनाडा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. युवराज सामरा और कप्तान दिलप्रीत बाजवा के बीच पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी हुई. टीम का पहला विकेट कप्तान के रूप में 116 के स्कोर पर गिरा. बाजवा ने 39 गेंदों में 36 रन बनाए, इसके बाद युवराज ने अपना शतक पूरा किया.
युवराज सामरा का जन्म 29, सितंबर 2006 को हुआ था. वह बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं, जो कनाडा की नेशनल टीम के लिए 8 वनडे और 18 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं. इसके आलावा उन्होंने 10 लिस्ट ए के मैच खेले हैं, जिनमें 267 रन बनाए हैं.
उनके पिता ने एक इंटरव्यू में बताया था कि युवराज सामरा का नाम उन्होंने भारत के मशहूर क्रिकेटर युवराज सिंह के नाम पर रखा था.













