
भारत या पाकिस्तान, किसकी होगी जीत? जानें महामुकाबले को लेकर क्या है पूर्व दिग्गज क्रिकेटरों की राय
ABP News
IND vs PAK T20 World Cup 2026: भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर चर्चा है. तो आइए जानते हैं कि मुकाबले पर पूर्व दिग्गजों ने क्या कुछ कहा है.
Reactions On IND vs PAK T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत-पाकिस्तान का मुकाबला शुरू होने में 24 घंटे से भी कम का वक्त बाकी रह गया है. यह महा मुकाबला श्रीलंका को कोलंबो स्थित आर प्रेमदास स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां स्पिनरों का दबदबा देखने को मिलता है. स्पिन के लिहाज से दोनों ही टीमें मजबूत हैं. पाकिस्तान के पास उस्मान तारिक और अबरार अहमद जैसे गेंदबाज स्पिन कंडीशन में ऑन पेपर मैच पलटने की काबीलिय रखते हैं.
हालांकि भारतीय खिलाड़ी किसी भी वक्त और किसी भी मैदान पर मैच जीतने का दम रखते हैं. इस मुकाबले पर दिग्गजों और एक्सपर्ट्स की नजर बनी हुई है. तो आइए जानते हैं कि मैच को लेकर किसने क्या बोला है.
अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए इरफान पठाने कहा, "अगर आप पिछला वर्ल्ड कप या इंडिया-पाकिस्तान का पिछला मैच देखते हैं, तो ऐसा नहीं लगता है कि पाकिस्तान टीम इंडिया को चैलेंज कर पाएगी. एशिया कप में भारत ने पाकिस्तान को एक या दो बार नहीं बल्कि तीन बार हराया है."
पूर्व भारतीय खिलाड़ी और स्टार कॉमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने भारतीय टीम को पाक स्पिनर उस्मान तारिक से सावधान रहने की चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि उस्मान की स्पीड भारतीय बल्लेबाजों के लिए मुश्किल साबित हो सकती है.













