
IND vs PAK T20 World Cup: देशभर में भारत की जीत के लिए पूजा और प्रार्थना, आज टी20 वर्ल्ड कप में India vs Pakistan मैच
ABP News
India vs Pakistan T20 World Cup Match: आज टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की जीत की कामना के लिए देशभर में हवन और पूजा की जा रही है. मैच आर प्रेमदासा स्टेडियम में शाम 7 बजे से शुरू होगा.
टी20 वर्ल्ड कप में आज पाकिस्तान के खिलाफ भारत की जीत की प्रार्थना के लिए देशभर में हवन और पूजाएं हो रही है. उत्तर प्रदेश के अलग अलग हिस्सों में, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश समेत हर प्रदेश में फैंस टीम इंडिया की जीत के लिए प्रार्थना कर रहे हैं. गोरखपुर के शिव मंदिर में आई एक भक्त ने कहा, "आज हमने महादेव से भारत कि जीत की कामना की." उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में भी एक खास पूजा की गई, इस दौरान फैंस टीम इंडिया के खिलाड़ियों की तस्वीरें लिए खड़े दिखे.
झारखंड में स्थित देवघर में आए एक शख्स ने कह, "मैंने महादेव से प्रार्थना करी है कि भारत 200 का स्कोर बनाए, पाकिस्तान के पूरे 10 विकेट ले लें और पाकिस्तान को बुरी तरह हरा दे." एक अन्य फैन ने कहा, "आज शिवरात्रि भी है और भारत बनाम पाकिस्तान मैच भी है, इससे अच्छी बात क्या हो सकती है. मैंने महादेव से प्रार्थना की है कि शाहीन अफरीदी का पत्ता काट दे और टीम इंडिया को विजयी बनाए."
#WATCH | Deoghar, Jharkhand: On the occasion of #Mahashivratri 2026, devotees at Shree Baba Baidyanath Jyotirlinga Mandir in Deoghar pray for India's victory in the T20 World Cup match against Pakistan, which is going to be held today.Devotee Shubham Kumar Jha says, "Mahadev… pic.twitter.com/DZvuIXBMwW













