
T20 World Cup: पहला मैच गंवाकर मुश्किल में बांग्लादेश, ओमान के खिलाफ 'करो या मरो' का मुकाबला
AajTak
बांग्लादेश की टीम ने टी20 वर्ल्ड कप में खराब शुरुआत की. उसे अपने पहले मुकाबले में स्कॉटलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. मंगलवार को वह 'करो या मरो' के मुकाबले में मेजबान ओमान के खिलाफ उतरेगी.
बांग्लादेश ने टी20 वर्ल्ड कप में खराब शुरुआत की. उसे अपने पहले मुकाबले में स्कॉटलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. मंगलवार को बांग्लादेश की टीम 'करो या मरो' के मुकाबले में मेजबान ओमान के खिलाफ उतरेगी. अल अमेरात (ओमान) में पहले राउंड के ग्रुप बी का यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा.

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.












